फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, electricity supply system, strike, errupted

हड़ताल के दूसरे दिन शहर में चरमराई बिजली व्यवस्था

Fri, 01 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, electricity supply system, strike, errupted
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नारनौल में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। शहर के निजामपुर रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन में फाल्ट आ जाने के कारण करीब आधे से ज्यादा शहर की बिजली दिन में करीब छह घंटे गुल रही। वहीं शहर में अनेक जगहों पर भी बिजली के बार-बार कट लगे। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी हरियाणा के आह्वान पर नारनौल के बिजली कर्मी पूर्णत: हड़ताल पर रहते हुए चितवन वाटिका में एकत्रित हुए औरसरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को चेताया कि बिजली निगम के 23 सब डिवीजनों का निजीकरण तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए व ज्वाइंट एक्शन कमेटी को बुलाकर वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की जायज मांगों को माना जाए और सरकार की एस्मा व अन्य काले कानूनों को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो हरियाणा कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ बिजली कर्मियों के साथ खड़ा होकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर सुभाष रोहिल्ला, किरोडीमल सैनी, अशोक यादव, जगन लाल निनाणियां, महेन्द्र बोयत, राजपाल यादव, रामशरण कसाणा, पूर्णचंद, सतबीर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


60 प्रतिशत  कर्मचारी रहे हड़ताल पर
बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर जिले के 60 प्रतिशत से अधिक बिजली कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। धारा 144 का सम्मान करते हुए बिजली कार्यालयों से दूरी बनाए रखी है। उन्होंने धरना देने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने चितवन वाटिका का स्थान निर्धारित किया। शहर व गांवों में बिजली सुचारु से चलाने के लिए जिले के सभी सब स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया 33 केवी सब स्टेशन में आया फाल्ट, कई घंटे बिजली रही गुल
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वीरवार को अनट्रेंड स्टाफ द्वारा चलाए जा रहे इंडस्ट्रियल एरिया के 33 केवी पावर हाउस में परमिट के बाद सब स्टेशन को चालू करने के दौरान वीरवार दोपहर करीब 11 बजे फाल्ट आ गया। इससे शहर का सिटी फिडर-6 पूर्णतया ठप हो गया। इससे फिडर 6 के अंतर्गत आने वाले निजामपुर रोड, छोटा बड़ा तालाब, देवस्थान, पुल बाजार, रविदास मंदिर, बड़ का कुआं, मीराजी, सलामपुरा, पीरआगा, मानक चौक व संघीवाड़ा समेत शहर के अनेक मोहल्लों की बिजली सप्लाई दोपहर 11 बजे से देर शाम तक गुल रही। पावर हाउस पर कार्यरत एसए प्रदीप कुमार ने बताया कि दोपहर से फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शाम 6  बजे तक फाल्ट नहीं पाया है। फाल्ट पाने के बाद उसे ठीक कर बिजली सप्लाई को चालू किया जाएगा। इसके अलावा भी शहर में गुरुवार को करीब 20 स्थानों पर लाइनों में फाल्ट आने की शिकायतें लोगों ने सर्कल कार्यालय में दर्ज करवाई। कुछ शिकायतें तो सूचना मिलने के ढाई से 3 घंटे के दौरान ठीक करवा बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, लेकिन कुछ शिकायतें 4-5 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो पाई थी। उधर फाल्टों के चलते पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी गड़बड़ा गई।

ग्रामीण क्षेत्र का रहा बुरा हाल
हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्र में स्थित लहरोदा, निजामपुर, एनएलडी नीरपुर, खटोटी,  ढाणी बाठोठा व भूंगारका 33 केवी सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले गांवों में दूसरे दिन वीरवार को भी बिजली आपूर्ति ठप रही। स्थिति यह रही कि 28 जून रात 10 बजे से 30 जून शाम 6 बजे तक बार-बार शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद मात्र 2 से 3 घंटे बिजली आपूर्ति की गई।

 बिजली कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के बावजूद शहर की बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चली। हालांकि बिजली आपूर्ति के दौरान फाल्ट आने से छोटे एरिया में थोड़ी बहुत देर बिजली आपूर्ति ठप जरूर रही। लेकिन फाल्ट की शिकायत मिलने पर उन्हें जल्द से जल्द दूर करवा बिजली सप्लाई सुचारु करवाई गई।
 मनोज वशिष्ठ, एसडीओ, बिजली निगम

बिजली संकट से ग्रामीण परेशान
नांगल चौधरी में कर्मचारियों कर हड़ताल के कारण करीब दो दर्जन गांवों में बिजली ठप पड़ी है। जिससे ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हंसराज, राजेंद्र, मनोज व रविंद्र कुमार ने बताया कि 28 जून की रात 10 बजे से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। 29 जून को 3-4 घंटे स्थिति सामान्य रही, इसके बाद लाइन दुबारा ब्रेक डाउन हो गई। बिजली के अभाव में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई। ग्रामीणों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।


सरकार के प्रयास के बावजूद सफल रही हड़ताल : बाबूलाल
महेंद्रगढ़ में ज्वाइंट एक्शन कमेेटी पॉवर ने बृहस्पतिवार को बैठक कर हड़ताल को सफल बताया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ महेंद्र सिंह यादव ने की व संचालन सुजान सिंह यादव ने की। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि सरकार के अनेक प्रयासों के बावजूद उनकी हड़ताल सफल है। अब अगर सरकार के द्वारा हड़ताली कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी की गई तो सर्व कर्मचारी संघ और हरियाणा कर्मचारी संघ दोनों ही आर-पार की लड़ाई की घोषणा कर देगा। इस मौके पर बुधराम तंवर चेयरमैन, रणबीर सिंह जिला संगठन कर्त्ता, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह सर्कल सचिव, रामनिवास यूनिट प्रधान, सत्यवान, धर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed