फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, bike, drop, bike rider, dead, one injured

खाई में गिरने बाइक सवार की मौत, एक घायल

Tue, 01 Nov 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, bike, drop, bike rider, dead, one injured
dead body
नारनौल के गांव नापला से रविवार सायं को अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर धौलेड़ा की ओर आ रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल  हो गया। घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां  चिकित्सकों ने गंभीर हालात के चलते उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई  महेंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई इंद्र कुमार अपने दोस्त नवीन कुमार के साथ मोटरसाइकिल द्वारा उसकी ससुराल नापला गए थे। रात करीब 8 बजे जब वे वापस आ रहे थे तभी सरेली जोहड के पास अचानक मोटरसाइकिल एक गहरी खाई में जा  गिरी। इसमें इंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवीन गंभीर रूप से  घायल हो गया। निजामपुर पुलिस ने घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में  भर्ती करवाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार  के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव  परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed