फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul maharshi chyavan medical college name change gate row

Mahendragarh-Narnaul News: उद्घाटन से पहले महर्षि च्यवन का नाम गायब, गेट पर रातों-रात बदला बोर्ड

Sat, 04 Jul 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
narnaul maharshi chyavan medical college name change gate row
नारनौल। कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। सोमवार को ओपीडी और रेडियोलॉजी विंग के उद्घाटन से ठीक पहले रातों रात कॉलेज के मुख्य गेट नंबर-1 से महर्षि च्यवन का बोर्ड हटाकर राव तुलाराम के नाम का बोर्ड लगा दिया। इससे जनता में रोष है।
विज्ञापन

महर्षि च्यवन के नाम पर बना मेडिकल कॉलेज अपने नाम को लेकर शुरू से विवादों में चला रहा है। मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखने को लेकर धरना व प्रदर्शन भी हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं जनता में आक्रोश को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा इसके अंदर स्थापित किए जाने अस्पताल का नाम राव तुलाराम के नाम से रखने की घोषणा कर मेडिकल कॉलेज का नाम न बदलने का संकेत दे दिया था। परन्तु अचानक गेट पर नाम बदल देने से मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास एवं संस्कृति संरक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नारनौल बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव तुरंत गेट पर ‘महर्षि च्यवन’ का बोर्ड दोबारा लगाने के आदेश नहीं देती हैं तो इसे क्षेत्र में जातीय राजनीति को बढ़ावा देने के रूप में देखा जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से क्षेत्र का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ सकता है। मनीष वशिष्ठ ने कहा कि इस अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिमोट के माध्यम से किया जा चुका है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी ओपीडी का उद्घाटन कर चुकी हैं और अब फिर एक कक्ष का लोकार्पण किया जा रहा है।


उन्होंने यह भी याद दिलाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने नारनौल दौरे के दौरान स्पष्ट कर चुके हैं कि अस्पताल का नाम ‘महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास’ ही रहेगा जबकि ओपीडी कक्ष का नाम ‘शहीद राव तुल्ला राम’ के नाम पर रखा जाएगा।

इस पर दोनों पक्षों की सहमति भी बन चुकी थी। इसके बावजूद, गेट नंबर-1 से ‘महर्षि च्यवन’ का नाम हटाकर रातों-रात ‘राव तुल्ला राम’ का नाम लिख देना सरासर जातीय राजनीति का हिस्सा प्रतीत होता है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



इसके बाद क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश दोनों बढ़ते नजर आ रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के बीच उठा यह विवाद अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।फिलहाल, सभी की निगाहें स्वास्थ्य मंत्री के अगले कदम पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि सरकार इस विवाद को समय रहते शांत करती है या मामला और अधिक गरमाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed