फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Information about tiger coming to Khundroth village

Narnaul: खुंदरोठ गांव में बाघ आने की सूचना, सरपंच ने बचाव के लिए की ऑडियो जारी

Sat, 27 Jan 2024 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

इस संबंध में गांव के सरपंच सुभाष कमांडो ने एक ऑडियो भी लोगों को जागरूक करने के लिए जारी किया है।

विज्ञापन
Narnaul: Information about tiger coming to Khundroth village
बाघ के पंजे के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के मंडी अटेली क्षेत्र की जंगलात व बनी में बाघ आने की सूचना मिलने पर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। गत एक महीने पहले सरिस्का वन से निकला बाघ सीमा से सटे राजस्थान के गांव खुदंरोठ की बनी में देखा गया है।
विज्ञापन


ऑडियो में कहा गया है कि बाघ खुंदरोठ की बनी में बाघ देखा गया है। पुलिस प्रशासन व वन विभाग के कर्मचारी इसको पकड़ने के लिए लगे हुए हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि रात के समय अपने खेतों में अकेले सिंचाई के लिए न जाए। बताया जाता है कि गांव बिहाली से लेकर कुंड तक अरावली पर्वतमाला एक है।
विज्ञापन


गांव बिहाली में बड़ी गोशाला है, जिसमें लगभग 1400 के करीब गोवंश निवास करते हैं। बाघ से भयभीत गोशाला कमेटी ने रात को पुख्ता प्रबंध कर दिया है व ठीकरी पहरा देना शुरु कर दिया है। बाघ किसी गोवंश को शिकार न बना सके। इस बात को लेकर बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों में बना हुआ है, लोगों ने बनी की ओर रुख करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की सीमा में बाघ आने की बात सामने आई है, लेकिन अटेली क्षेत्र में इस तरह की कोई बात नहीं है। नागरिकों को भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है। -ब्रह्मप्रकाश, थाना प्रभारी, मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed