फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul had the coldest night of the season, with a minimum temperature of 3.4

नारनौल में इस सीजन की सबसे सर्द रही रात, न्यूनतम तापमान 3.4

Wed, 16 Dec 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Narnaul had the coldest night of the season, with a minimum temperature of 3.4
जिले में तीन दिन लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार को 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान मंगलवार से दो डिग्री लुढ़कर 3.4 और अधिकतम 17.6 डिग्री से. रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड व कोहरा बढ़ने ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठंड व कोहर का प्रकोप बढ़ रहा है। सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। सर्दी के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही। दूसरी ओर तीसरे दिन दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को लुढ़कर न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को न्यूनतम 3.4 और अधिकतम 17.6 डिग्री से. रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने पर लोग पार्क में निकले।
विज्ञापन

गांवों में जनजीवन प्रभावित
ठंड व कोहरे के चलते पिछले गांवों में भी जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है, लेकिन फसलों के लिए मौसम लाभदायक साबित हो रहा है। जिसके चलते किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है। गांवों में सुबह 11 बजे तक कोहरे का प्रकोप जारी रहा। जिसके चलते दोपहिया वाहन चालक तो परेशानी हुई। वाहन चालकों ने अपनी सुरक्षा के लिए वाहनों की लाइटों को भी चालू रखा। किसान अतुल कुमार, सुमेर सिंह व सुरेश कुमार ने बताया कि गेहूं व सरसों की फसल के लिए ठंड का होना बहुत जरूरी है। नहीं होगी तो फसल को नुकसान होगा। फसल में पानी की सिंचाई करने के उपरांत एक पखवाड़े तक पानी देने की कोई आवश्यकता नहीं है। सीहमा क्षेत्र में लोगों ने बुधवार को इस सीजन के पहले ठंडे दिन का एहसास किया। क्षेत्र में सबसे तेज ठंड हुई। ठंडी हवाओं में बच्चों और बुजुर्गों लोग बुरी तरह ठिठुर रहे। सुबह 10 बजे तक भी धुंध कम नहीं हो पाई। सीहमा में ठंड में हाथ सेकते हुए डॉ. प्रवीण, डॉ. सुबे, नवीन शर्मा, दीपांशु, विकास, रोहित, बाबूलाल व अमित इत्यादि ठंड से बचाव के लिए आग जलाकर सर्दी को काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed