फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul experienced the coldest night in the state.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में सबसे सर्द रही नारनौल की रात

Tue, 23 Dec 2025 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Narnaul experienced the coldest night in the state.
फोटो नंबर-26घने कोहरे के बीच लाईट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.2 रहे जो सोमवार को लुढ़ककर 6 डिग्री रहा। फिर भी प्रदेश में नारनौल की रात सबसे सर्द रही। सोमवार सुबह 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। वही, घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने ठंड की तीव्रता को और अधिक बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सुबह जैसे ही लोग नींद से जागे, पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे का असर सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक बना रहा। सुबह के समय दृश्यता अत्यंत कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर यातायात की गति धीमी रही। कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। सुबह और रात के समय लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए, वहीं बाजारों में भी सुबह के समय रौनक कम रही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में सोमवार को सबसे कम रात्रि तापमान नारनौल में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में यदि सुबह के समय हवाएं शांत बनी रहीं तो घना कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही उत्तरी जिलों में आंशिक बादलवाही बनी रह सकती है।

विशेषज्ञ ने बताया कि क्षेत्र में मौसम आमतौर पर शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा। 24 दिसंबर को हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed