{"_id":"65b10629cecbd7419107c09b","slug":"narnaul-district-planning-department-team-vandalized-illegal-colony-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: जिला योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़, विकसित की जा रही थी कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: जिला योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़, विकसित की जा रही थी कॉलोनी
Wed, 24 Jan 2024 06:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 06:14 PM IST
सार
बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे।
विज्ञापन
जिला योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र नारनौल में बाईपास रोड पर लगभग चार एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इसमें राजस्व संपदा नारनौल में कुछ लोगों द्वारा लगभग चार एकड़ में बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही थी।
विज्ञापन
कॉलोनी में रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। इसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ा गया। इस कार्रवाई में एक चाहरदिवारी, 5 डीपीसी व सभी कच्चे रोड नेटवर्क उखाड़े गए। जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से आह्वान किया है कि नियंत्रित शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन