फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul, bar, assocition, election, president, manish

नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान बने मनीष वशिष्ठ

Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
narnaul, bar, assocition, election, president, manish
प्रधान बनने पर मनाया जश्न
बार एसोसिएशन प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के चुनाव वीरवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में प्रधान पद के लिए मनीष वशिष्ठ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप यादव को 48 वोटों से पराजित किया। वहीं उपप्रधान पद के लिए राजेंद्र यादव ने आशीष चौधरी को 31 मतों से हराया। जबकि सचिव पद के लिए हरीश यादव व आशुतोष शुक्ला को बराबर 248-248 वोट मिले। टास के आधार पर हरीश यादव को विजय घोषित किया गया। जबकि लाइब्रेरियन, कोषाध्यक्ष व सहसचिव पद पर निर्विरोध पहले ही चुनाव हो चुका।
विज्ञापन

नारनौल बार एसोसिएशन में कुल 536 वोट हैं। वीरवार को हुए चुनाव में 499 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें प्रधान पद के लिए तीन मत रद्द हो गए। प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिसके चलते कुल 496 मतों में से मनीष वशिष्ठ 199 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप यादव को 48 मतों से हराया। अनूप यादव को 151 मत मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रवींद्र यादव रहे। रवींद्र को 106 तथा चौथे स्थान पर रहे पंकज यादव को 40 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

-राजेंद्र बने उपप्रधान
वहीं उपप्रधान पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें कुल 499 मत डले, तीन मत रद्द हो गए। इस प्रकार 496 मतों में से राजेंद्र यादव ने सबसे अधिक 207 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष चौधरी को 31 वोटों से मात दी। आशीष चौधरी को 176 वोट मिले। वहीं हरेंद्र यादव 113 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस से हुआ सचिव का फैसला
सचिव पद के लिए आमने-सामने का मुकाबला था। तीन वोट रद्द होने पर कुल 496 वोटों में से दोनों हरीश यादव व आशुतोष शुक्ला को 248-248 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार इसका फैसला टास द्वारा किया गया। टास में हरीश यादव ने बाजी मारी।
इन पदों का पहले ही हो चुका था फैसला
बार चुनाव में कोषाध्यक्ष, सहसचिव, आडिटर व लाइब्रेरियन पद के लिए नामांकन के समय नाम वापस लेने पर एक-एक ही उम्मीदवार रह गए। जिसके चलते खजांची पद के लिए सुनील कुमार यादव, लाइब्रेरियन के लिए सुरेंद्र यादव, आडिटर पद के लिए देवेंद्र कुमार व सहसचिव के लिए गजानंद को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया था।
-शांतिपूर्वक हुआ चुनाव, मनाया जश्न
बार चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश यादव मांदी वाले ने बताया कि सुरेंद्र, नरेश, कृष्ण, हरिराम व मुकेश सहायक चुनाव अधिकारी की टीम ने शांतिपूर्वक मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदान हुआ। जिसके बाद मतगणना की गई। वहीं चुनाव संपन्न होने के बाद विजेता उम्मीदवारों ने खूब जश्न मनाया तथा लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।


चौथी बार बंसीलाल बने महेन्द्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के वीरवार को संपन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव में बंशीलाल यादव प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया । इन्होंने कुल 249 मतों में से 148 मत प्राप्त किये जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी दलबीर को 101 मत हासिल हुये।  मालूम हो कि बंशी लाल चौथी बार इस बार एसोसिएशन के प्रधान बने हैं। इस चुनाव में सचिव पद के लिए अजनेश को विजयी घोषित किया गया । उसने 166 मत हासिल किएं जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी अनिल बंसल को मात्र 80 मत मिले। उपप्रधान पद के लिए सतबीर व शमशेर के बीच कड़ा मुकाबला था जिसमें सतबीर ने मात्र 4 मतों से अपनी प्रतिद्वंद्वी को मात दी। सह-सचिव के लिए राजेश कौशिक व कोषाध्यक्ष के लिए सुदीप यादव को निर्विरोध चुना जा चुका है। बार में कुल 260 मत थे जिनमें 249 पोल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed