फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nari Shakti raced for 'Women Fit to India Hit'...

Mahendragarh-Narnaul News: विमन फिट तो इंडिया हिट...के लिए नारी शक्ति ने लगाई दौड़

Sun, 10 Mar 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti raced for 'Women Fit to India Hit'...
महेंद्रगढ़। बीएमडी फाउंडेशन के सहयोग से नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। नारी शक्ति दौड़ को एडवोकेट रेखा यादव, काउंसलर पिंकी यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीगड़ा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में मधु प्रथम, पलक द्वितीय व पूजा तृतीय रहीं। गांव जाजड़ियावास में आयोजित इस दौड़ में ज्योति प्रथम, मनीषा द्वितीय व निर्मला तृतीय रही। सूबेदार महिपाल सिंह ने कार्यक्रम प्रबंधन की भूमिका निभाई। उपमंडल के गांव सिगड़ा एवं जाजड़ियावास में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस, प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडवोकेट रेखा यादव एवं काउंसलर पिंकी यादव ने सयुंक्त रूप से कहा कि यह दौड़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पालन की अगली कड़ी है। राष्ट्र के विकास में स्वस्थ और फिट महिलाओं की भूमिका को दोहराने के लिए है। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का स्वरूप है। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया जिले के सभी खंडों में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया है। प्रत्येक खंड में 500 मीटर के ट्रैक पर नारी शक्ति फिटनेस रन में भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सूबेदार महिपाल सिंह, राजेंद्र पंच, कुलदीप, ताजवीर मास्टर, सुनील नंबरदार, रजनेश, बबीता, प्रियंका, कविता, हिमांशु, सुधीर, दीपक, अश्विनी, सुरेश कुमार, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed