{"_id":"6058e3f98ebc3ec4ab1a6aeb","slug":"napa-runs-encroachment-removal-campaign-after-five-months-4-trolley-items-seized-narnol-news-rtk601190583","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने बाद नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,4 ट्रॉली सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने बाद नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,4 ट्रॉली सामान जब्त
विज्ञापन
करीब पांच महीने बाद नगर पालिका की टीम सोमवार को अतिक्रमण हटाने बाजारों में पहुंची। नगर पालिका ने शंकर मार्केट से राव तुलाराम चौक तक अभियान चलाया। टीम ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखे सामान को चार ट्रॉली में जब्त किया। पालिका ने इस अभियान की वीडियोग्राफी भी करवाई।
नगर पालिका ने आखिरी बार दशहरा के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। लगभग पांच महीने तक नपा टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को नगरपालिका ने लिपिक महावीर सिंह के नेतृत्व में शंकर मार्केट से राव तुलाराम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नपा टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ी लेकर दूसरी ओर निकल गए। इस दौरान टीम ने बाहर रखे फलैक्स बोर्ड, साइन बोर्ड, खाली रेहड़ी, कैरेट, मेज, टेबल सहित अन्य सामान जब्त किया। टीम ने लगभग चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान कब्जे में लिया। चिंकारा सीएसडी कैंटीन से तुलाराम चौक तक रेहड़ी वालों को दीवार के साथ रेहड़ी लगाने के आदेश दिए। चेतावनी दी कि भविष्य में रोड के किनारों पर रेहड़ी लगाई मिली तो जब्त कर ली जाएगी। नगर पालिका ने करीब दो घंटे तक अभियान चलाया। दुकानदारों ने कहा कि अतिक्रमण खत्म करने के लिए नगरपालिका को खानापूर्ति करने की बजाए स्थायी समाधान करना चाहिए। दुकानों के बाहर पीली पट्टी लगवाई जाए। उस पट्टी से बाहर सामान रखने पर उसका चालान किया जाना चाहिए। व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाना चाहिए ताकि जहां भी अतिक्रमण हो तो लोग उसकी फोटो खींचकर भेज सकें। नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा कि बिना जुर्माना किसी का सामान वापस नहीं दिया जाएगा।
15 फुट तक अतिक्रमण
रेलवे रोड, बालाजी चौक, सिनेमा रोड सहित कई अन्य सड़कों पर दुकानों के बाहर 15 फुट तक अतिक्रमण है। दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया जाता है। उसके बाद ग्राहक और दुकानदार अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
यह अभियान उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाया गया है। समय-समय पर यह अभियान चलता रहेगा। दुकानदार अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण के कारण सड़कों पर जाम की समस्या पैदा हो रही है।
-प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।