फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nangal Choudhary Udan Trust members meet CM for toll waiver

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी टोल माफी के लिए उड़ान ट्रस्ट के सदस्य सीएम से मिले

Sat, 09 Nov 2024 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nangal Choudhary Udan Trust members meet CM for toll waiver
फोटो नंबर-02मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलते बिजेंद्र सिंह। स्रोत-स्वयं
नारनौल। ढाणी बाठोठा के ग्रामीणों को नांगल चौधरी जाने के लिए सिरोही बहाली टोल प्लाजा का शुल्क अदा करना होता है। केंद्रीय सरकार की पॉलिसी के अनुसार टोल के रेडियस में पांच किलोमीटर तक स्थापित गांवों को फ्री कर रखा है। ढाणी बाठोठा गांव की सीमा पांच किलोमीटर रेडियस में आती है, लेकिन टोल के अनुसार गांव के बस स्टैंड की दूरी को माप रखा है, जो लगभग छह किलोमीटर रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का तर्क है कि गांव के साथ सरकार ने भेदभाव किया है। सरकार ने ग्राम पंचायत को नारनौल खंड से जोड़ दिया। लेकिन पुलिस स्टेशन, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, सब्जी मंडी, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए नांगल चौधरी जाना होता है। ऐसे में ग्रामीणों के प्रतिदिन टोल अदा करना होता है। समस्या को लेकर गौतम सैनी, टिंकू सैनी, बिरेंद्र सिंह, कुलदीप ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के प्रधान बिरेंद्र सिंह ने बताया कि टोल और बिजली की समस्या को लेकर पहले भी केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिख चुके हैं। अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह से चंडीगढ़ निवास पर मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया है। समाधान के लिए महेंद्रगढ़ के उपायुक्त को लेटर फॉरवर्ड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed