फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Name registered in India Book of Records for peeling six coconuts in one minute

एक मिनट में 6 नारियलों को छील कर शिवकांत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Name registered in India Book of Records for peeling six coconuts in one minute
गांव गणियार निवासी शिवकांत नारियल छिलता हुआ। - फोटो : Narnol
मंडी अटेली। गणियार निवासी शिवकांत भारद्वाज मात्र एक मिनट में छह नारियल को छील देते हैं। उन्होंने हाल ही में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल के विश्वजीत बर्मन के नाम था। जोकि एक मिनट में 5 नारियलों को छील चुके हैं। शिवकांत को नया रिकॉर्ड बनाने पर मेडल व प्रमाण पत्र जल्द एक समारोह में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रिकॉर्ड को चेक करने के लिए 30 सितंबर को दिल्ली, फरीदाबाद के अलावा अनेक जगह वीडियो लिया तथा टेस्ट हुआ था। शिवकांत स्नातक तक पढ़ाई कर चुका है। उसका जन्म 10 जनवरी 1984 को गांव गणियार में हुआ है। तीन साल पहले नवरात्रों के उपलक्ष्य पर घर में नारियल लाने पर छीलने के लिए पेचकस आदि न मिलने पर दांतों से छिलने की शुरूआत की। धीरे-धीरे उसके बाद अभ्यास करने लग गया। एक दिन सोशल मीडिया पर नारियल छीलने का वीडियो देखा तथा रिकार्ड के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

तीन साल के कड़े अभ्यास में नारियल छीलने का रिकार्ड बनाया है। शिवकांत ने बताया कि वह टूथपेस्ट बहुत कम करता है। बचपन से ही नीम व दूसरी दातून करता रहा है। हमारे गांव में वन क्षेत्र होने के कारण अक्सर घूमता है तथा वहां पर झोझरू के पौधे से वह पिछले तीन साल से दातुन कर रहा है। इस दातून के करने से उसके मसूडे़ मजबूत होने के साथ दांतों को भी मजबूती मिली है। उसने बताया उसका अगला लक्ष्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। उस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है, अगर सरकार व प्रशासन का सहयोग रहा तो जल्द इसको रिकार्ड को तोड़कर देश व क्षेत्र के नाम रोशन करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed