फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Name of the road... full of potholes, people are becoming victims of accidents

Mahendragarh-Narnaul News: नाम की सड़क... गड्ढों की भरमार, लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार

Sat, 06 Apr 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Name of the road... full of potholes, people are becoming victims of accidents
फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के बगीची से रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाले सड़क मार्ग बदहाल हालत में है। अब सड़क के नाम पर रोड़े ही शेष बचे हैं। 900 मीटर सड़क मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। बदहाल सड़क मार्ग होने के कारण बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कई बार नगरपालिका को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क 21 वर्ष पहले बनाई गई थी। यहां सड़क कम गड्ढे अधिक दिखाई दे रहे हैं। यह सड़क मार्ग शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला मुख्य और सबसे छोटा मार्ग है। शहर व आसपास के गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते है। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है। बारिश के समय में बहुत बुरा हाल हो जाता है। गड्ढों में पानी भरने के कारण बाइक चालकों को अंदाजा नहीं होता कि गड्ढा कितना गहरा है।
विज्ञापन

यह सड़क मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस सड़क मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगरपालिका को शीघ्र ही इस सड़क का नव निर्माण करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर शर्मा
इस सड़क मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी व रामबिहार कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी निवासी सुबह शाम सैर करने के लिए जाते है। नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि शीघ्रता से इस 900 मीटर सड़क मार्ग को बनवाया जाए।
कुलदीप कानोडिया
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है जिसके कारण बाइक चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। अधिकतर बाइक चालक गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आए दिन 900 मीटर सड़क मार्ग पर करीब तीन दुर्घटनाएं होना आम बात है।
सांवत सैनी
नगरपालिका ने 21 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनवाया था। लेकिन उसके बाद से अभी तक इस रोड का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राहुल यादव
इस समय आचार संहिता लगी लगी हुई है। आचार संहिता समाप्त होते ही इस सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ-साथ शहर के अधिकांश मार्ग जर्जर हो चुके हैं सभी की मरम्मत व नव निर्माण कराया जाएगा। नपा ने बदहाल सड़कों से हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर ली है।

रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महावीर प्रसाद शर्मा---स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed