फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो को मिली 8 नई बीएस-6 बसें, लंबे रूट के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 02 Feb 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
NA
नारनौल बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बसें।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौल। लंबे रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो को नई 8 बीएस-6 बसें मिली हैं। इन सभी 8 बसों को इसी सप्ताह आन रूट होने की उम्मीद है। फिलहाल पांच बसों के परमिट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जबकि तीन बसों के भी जल्द ही परमिट प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल डिपो में 109 बसें हैं और 8 बसें नई आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 117 हो जाएगी। बीएस-6 बसें मिलने से लंबे रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, क्योंकि सभी बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली, झूंझनू, जयपुर के रूट शामिल किए जाएंगे। बता दें कि बीएस-6 मॉडल बसें हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन गुरुग्राम द्वारा तैयार की गई हैं।
जल्द ही 13 बसें मिलने की भी संभावना
नारनौल डिपो को कुल 30 बसें मिलनी थी, जिसमें से फिलहाल 17 बसें अब तक आ चुकी हैं। बीएस-6 मॉडल की 9 बसें कुछ समय पहले डिपो को मिली थी। अब 8 नई बसें मिली हैं। इसके अलावा 13 बसें और भी आनी बाकी हैं। इसके बाद डिपो का बेडा बढ़कर 130 तक हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


डिपो में बीएस-6 मॉडल की आठ नई बसें आई हैं। इससे पहले 9 बसें मिली थी। इन सभी बसों को लबे रूटों पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। कुल 30 बसें मिलनी हैं। इसमें से 17 बसें आ चुकी है और 13 आना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed