फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की टूटी गलियों में होगा पैचवर्क, 20 लाख रुपये खर्च करेगी नगर परिषद

Thu, 02 Feb 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
NA
नारनौल के मोहल्ला नलापुर की टूटी सड़क।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर के सभी 31 वार्डों में टूटी गलियों से जल्द ही शहर वासियों को राहत मिलेगी। नगर परिषद लंबे समय से टूटी गलियों को ठीक करेगी। फिलहाल सभी 31 वार्डों में बने गड्ढों को पैचवर्क के जरिये भरा जाएगा। जहां-जहां पैचवर्क किया जाना है, उन सभी जगहों की पहचान नगर परिषद ने कर ली है। पैचवर्क के इस काम पर 20 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर लगा दिया गया है। सबसे कम रेट वाली फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
बरसात के बाद शहर के सभी 31 वार्डों में गलियां जगह-जगह टूट गई थी और गड्ढे बन गए थे। हालांकि बरसात के बाद इन गड्ढों को भरने का काम किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद सर्दी का मौसम शुरू हो गया। अब सर्दी का मौसम लगभग खत्म होने को है, ऐसे में नगर परिषद ने अब इन टूटी सड़कों की सुध लेने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सभी 31 वार्डों की टूटी सड़कों का पैचवर्क कराया जाएगा। इसमें सीसी और ब्लॉक दोनों गलियों को शामिल किया गया है। जहां जैसी जरूरत होगी, उसे वैसे ही ठीक किया जाएगा। हालांकि पैचवर्क के बाद ज्यादा खराब गलियों को नए सिरे से भी बनवाया जाएगा। इसके लिए भी जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कई जगह गहरे गड्ढे बने
शहर में कई गलियां तो ऐसी है, जहां पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई कालोनियों में तो नियमित रूप से पानी की सप्लाई का लाइन लीक होने की वजह से पानी गलियां में जमा होता रहता है। इससे गलियों में गड्ढे बन गए हैं। लोग भी कई बार गलियों में गड्ढों को भरने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल बाजार की सड़क निर्माण की मांग को लेकर हो चुका धरना
पुल बाजार के दुकानदारों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पिछले दिनों पुल बाजार की सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक सप्ताह तक धरना दिया था। इसके बाद नप अधिकारियों ने जल्द पैचवर्क और छह माह के में पुल बाजार से महावीर चौक तक सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। अब जल्द ही यहां भी पैचवर्क का काम शुरू हो जाएगा। इससे दुकानदारों को कुछ राहत मिलेगी।

सभी 31 वार्डों में पैचवर्क कराया जाएगा। इसका टेंडर लगाया गया है। इसमें सीसी और ब्लॉक दोनों तरह के पैचवर्क किए जाएंगे ताकि लोगों को दिक्कत नहीं आए।
-अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed