फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: ईमानदारी जिंदा है, रोडवेज कर्मचारियों ने बस में मिले 2 लाख रुपये मालिक को लौटाए

Fri, 03 Feb 2023 09:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
NA
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर जयसिंह को सामान लौटाते बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बस स्टैंड परिसर में रोडवेज चालक और परिचालक ने यात्री की 2 लाख रुपये की लागत से रुपयों से बनी माला व 7 हजार रुपये की नकदी लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि दादरी डिपो के चालक संदीप व परिचालक अश्विन कुमार वीरवार को चंडीगढ़ से बस लेकर नारनौल के लिए रवाना हुए थे। बस में चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत नोनी शेखपुर निवासी जयसिंह भी अपने घर के लिए रवाना हुए थे। रोहतक जिले के लाखन माजरा गांव के समीप बस एक होटल पर रूकी।

इस दौरान जयसिंह भूलवश अन्य बस में सवार हो गए। रोडवेज चालक व परिचालक ने बस में बैग रखा देखा तो जांच की। बैग में 2 लाख रुपये की लागत से बनी माला और 7 हजार रुपये नकद मिले। यात्री जय सिंह के मोबाइल नंबर भी मिले। रोडवेज चालक व परिचालक ने यात्री जयसिंह को फोन पर सूचना देकर फोन पर उनका सामान सुरक्षित होने की सूचना दी और महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचकर अपना सामान लेने की बात कहीं। जय सिंह ने अपना सामान सुरक्षित मिलने पर रोडवेज चालक संदीप व परिचालक अश्वनी की ईमानदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed