फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: मांडोला के जोहड़ में पहुंचा पानी, ग्रामीणाें के दो साल संघर्ष के बाद दूर हुई परेशानी

Thu, 02 Feb 2023 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
NA
गांव मांडोला के जोहड़ में जाता पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव मांडोला में दो वर्ष पूर्व बनाए गए जोहड़ में ग्रामीणों के प्रयासों के बाद आखिर पानी पहुंच गया है। वीरवार को जोहड़ में पानी पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी है। नहर विभाग द्वारा जोहड़ को नहरी पानी से जोड़ा गया है। पिछले दो वर्षों से उम्मीद जनसहयोग फाउंडेशन के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों ने 50 से अधिक बार विभिन्न विभागों से लेकर सीएम तक मेल के माध्यम से पत्र भेजकर मांग उठाई थी। जिसके बाद नहर विभाग ने हर घर जल योजना के तहत निंबेहड़ा माइनर से पाइप लाइन दबाकर जोहड़ तक पानी पहुंचाया है। इससे जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है वहीं पशु-पक्षियों व जानवरों को पेयजल के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।
ग्रामीण हंसराज यादव, संदीप फौजी, धर्मपाल, धर्मेंद्र, विकास फौजी, पिंकी, जितेंद्र कुमार, उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन के पीआरओ पवन कुमार, बंटा देवी, नीलम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों व फाउंडेशन द्वारा गत दो वर्षों से जोहड़ में पानी डलवाने के लिए अधिकारियों से लेकर सीएम तक गुहार लगाई जा रही थी। जोहड़ का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ था। इसके बाद इसमें पानी भरवाने की मांग को लेकर लगातार ग्रामीणों ने सीएम से लेकर नहर विभाग के अधिकारियों तक गुहार लगाई। अब नहरी पानी से जोड़कर जोहड़ में नियमित रूप से पानी चलाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि भले ही दो साल लग गए आखिरकार अधिकारियों ने सुध तो ली।
विज्ञापन

दो अन्य जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ा जाएगा
वहीं गांव की सरपंच पूजा यादव ने बताया कि गांव के पक्के जोहड़ को अटल भूजल योजना के तहत निंबेहड़ा माइनर से जोड़कर पानी शुरू कर दिया है। इसके अलावा गांव के दो अन्य जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है। नहरी विभाग द्वारा 1.22 करोड़ का एस्टीमेट भी इसके लिए बनाया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य जोहड़ों को भी नहरी पानी से जोड़कर भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed