फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: ठीकरी पहरा दे रहे लोगों के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत

Sun, 29 Jan 2023 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Jan 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
NA
सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत देने के लिए खड़े गांव चितलांग के ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव चितलांग में शनिवार रात को गांव में ठीकरी पहरा दे रहे ग्राणीणों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसके बाद ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। गांव चितलांग निवासी संदीप ने बताया कि शनिवार रात को उसके साथ हैप्पी, राजेश, विनोद, सुनील गांव के ही कुछ लोग ठीकरी पहरा दे रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी तेज गति से आई और वहां आकर रूक गई। जब वे गाड़ी के पास गए तो उसमें से दो लोग उतरे। जैसे ही ग्रामीण उनके पास पहुंचे तो उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिस पर उन सभी को चोट लगी। झगड़े को देखते हुए गांव का अन्य व्यक्ति आ गया और उस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्होंने घरों में घुसकर जान बचाई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed