फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NA

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 120 लोगों ने दूर कराई प्रॉपर्टी आईडी की खामियां

Sun, 29 Jan 2023 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Jan 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
NA
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में प्रोपर्टी आईटी में त्रुटि सही करवाते लोग
महेंद्रगढ़। नगरपालिका कार्यालय में रविवार को प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने को लेकर तीन दिवसीय शिविर का अंतिम दिन रहा। शिविर के अंतिम दिन 43 लोग प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करवाने पहुंचे। अब तक 120 लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि सही करवाने के लिए दस्तावेजों को जमा करवाया गया है। इनमें भी अधिकांश लोगों के सभी दस्तावेजों में खामियों के चलते ठीक नहीं करा पाए।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी नगर पालिका में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए शिविर लगाया गया। जहां पर अनेक लोगों ने आकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी में आपति जताई व त्रुटि सही करवाई। शिविर में आने वाले अधिकांश लोगों के दस्तावेजों में मोबाइल नंबर, रिहायशी स्थान, आधार कार्ड, स्थाई पता, कालोनी व नाम की खामियां पाई गई हैं। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, स्थाई पते का प्रमाण, जमीन की रजिस्ट्री, नक्शा, हल्फनामा आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। नगरपालिका चेयरमैन ने संबंधित कर्मचारियों से लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए। निर्धारित टीम सदस्य नगरपालिका सचिव प्रदीप, एमई राजेश कौशिक, जेई मनोज, लिपिक खिलूराम, कंप्यूटर ओपरेटर हरिश, सतीश द्वारा लोगों की प्रॉपर्टी आईडी ठीक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed