फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mystery of half-burnt dead body still unsolved even after four days, police engaged in investigation

Mahendragarh-Narnaul News: अधजले शव की चार दिन बाद भी अनसुलझी गुत्थी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mystery of half-burnt dead body still unsolved even after four days, police engaged in investigation
नारनौल। राजस्थान सीमावर्ती गांव गोद में हत्या कर आग लगाने वाले आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। घटना को चार दिन बीतने जा रहे हैं, लेकिन अभी भी गुत्थी अनसुलझी बनी हुई है। वहीं परिजनों ने भी किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। अभी भी परिजन व ग्रामीणों में राजेश की हत्या कर अधजले शव को खेतों में फेंकने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस हत्या कर आग लगाने वालों की तलाश में जुटी हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पुलिस पकड़ने में कामयाब होगी।
विज्ञापन

गांव गोद में मंगलवार सुबह खेतों में काम करने गए एक किसानों को खेत में अधजला शव दिखाई दिया था। जिसकी सूचना गांव के सरपंच हरिओम को दी गई। वहीं सरपंच ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। जिसके बाद मृतक की पहचान गांव गोद के ही 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई। मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेश सोमवार को घर पर खेत में जाने की बात कह कर गया था, लेकिन वह सोमवार रात को घर वापिस नहीं आया। इसकी परिजनों ने आसपास तलाश भी की थी, लेकिन मंगलवार सुबह राजेश अधजली हालात में खेत में पड़ा मिला। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि राजेश की पहले किसी ने हत्या की और फिर जला कर शव को गांव के पास खेतों में डाल दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




राजेश की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रविंद्र कुमार, एसएचओ, सदर थाना, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed