फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Myopia will be treated in the civil hospital, vision will improve

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में होगा मायोपिया का उपचार, सुधरेगी दृष्टि

Fri, 14 Nov 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 14 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Myopia will be treated in the civil hospital, vision will improve
फोटो संख्या:61- नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार को मायोपिया उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगाें व बच्चों को मायोपिया के बारे में जागरूक किया जाएगा और उपचार किया जाएगा। उपचार का समय ओपीडी के समान ही रहेगा।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 20 नवंबर तक राष्ट्रीय मायोपिया जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत 17 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मायोपिया बच्चों में होने वाला दृष्टि दोष है। आजकल यह बच्चों में काफी बढ़ रहा है। दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों व परिजनों को इस बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

निकट दृष्टि दोष आमतौर पर 6 से 14 साल की उम्र के बीच शुरू होता है और बीस की उम्र तक बदतर होता जाता है। जो बच्चे ज्यादा समय बाहर बिताते हैं, उनमें निकट दृष्टि दोष होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में निकट दृष्टि दोष के कारणों, लक्षणों और संभावित जटिलताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर बच्चों को समस्या होने पर तुरंत इलाज दिया जाए तो उनकी दृष्टि ठीक हो सकती है। शिविर का आयोजन निकट दृष्टि दोष की प्रगति को धीमा करने के लिए नियमित नेत्र परीक्षण और शीघ्र हस्तक्षेप के महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

-------------
- ये हैं मायोपिया से बचने के उपाय
- मोबाइल, कंप्यूटर या टैबलेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।



- बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा दें।
- हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें।

- पढ़ते या काम करते समय अपनी आंखों और स्क्रीन के बीच कम से कम 12-18 इंच की दूरी रखें।
- कम रोशनी में पढ़ने या काम करने से बचें और तेज रोशनी से बचें।

- सीधे बैठें और स्क्रीन या किताब को आंखों के स्तर पर रखें।


- अपनी आंखों के लिए सही प्रिस्क्रिप्शन वाला चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस पहनें।
- नियमित ब्रेक लें और दूर की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed