{"_id":"6afc8d106397ec805c00212d","slug":"mustard-oil-tin-becomes-dearer-by-rs-100-in-a-week-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131869-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह में 100 रुपये महंगा हुआ सरसों के तेल पीपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह में 100 रुपये महंगा हुआ सरसों के तेल पीपा
विज्ञापन
फोटो संख्या:-64 दुकान पर सरसोंका तेल लेता हुआ ग्राहक। संवाद
महेंद्रगढ़। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों ने परेशान कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में सरसों के तेल के थोक भाव में करीब 100 रुपये प्रति पीपे की बढ़ोतरी हुई है। इससे रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। बाजार में पहले 180 रुपये लीटर बिकने वाला सरसों का तेल अब करीब 200 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
दुकानदार रामप्रकाश कौशिक ने बताया कि एक सप्ताह पहले सरसों के तेल का पीपा करीब 2750 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 2850 रुपये तक पहुंच गई है। अलग-अलग कंपनियों और गुणवत्ता के अनुसार कीमतों में अंतर है। तेल के भाव में लगातार बदलाव के कारण दुकानदार भी जरूरत के अनुसार ही स्टॉक रख रहे हैं। दिवाली के बाद भी तेल की कीमतों में कोई खास राहत नहीं मिली है।
.............
सरसों का तेल हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है। ऐसे में कीमत बढ़ने से पूरे महीने का बजट प्रभावित होता है। परिवार की जरूरत के कारण तेल खरीदना जरूरी है, लेकिन महंगाई के चलते दूसरे घरेलू खर्चों में कटौती करनी पड़ती है।-अनिता शर्मा, गृहिणी, वार्ड 4
विज्ञापन
..................
त्योहार के बाद उम्मीद थी कि खाद्य तेलों के दाम कम होंगे, लेकिन सरसों का तेल पहले से करीब 20 रुपये महंगा मिल रहा है। सरकार को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।-हेमलता शर्मा, गृहिणी, वार्ड 2