{"_id":"6a28510afd83bf4102052421","slug":"mustard-oil-and-sugar-distribution-period-extended-till-june-15-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141026-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों तेल और चीनी वितरण की अवधि 15 जून तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों तेल और चीनी वितरण की अवधि 15 जून तक बढ़ी
Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मई में आवश्यक वस्तुओं से वंचित रह गए लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सरसों तेल एवं चीनी के वितरण की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी है।
विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मई माह में पुरानी पीओएस मशीनों को बंद कर नई मशीनों के माध्यम से वितरण व्यवस्था लागू किए जाने के कारण कई डिपो पर समय पर राशन वितरण शुरू नहीं हो सका। इसके चलते प्रदेश के कुछ लाभार्थी सरसों तेल और चीनी प्राप्त करने से वंचित रह गए थे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन लाभार्थियों को मई माह का सरसों तेल एवं चीनी नहीं मिल पाया है, उन्हें 15 जून तक यह सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों को इस बारे में जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विभाग ने आईटी शाखा को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं कि मई माह में वंचित रहे लाभार्थियों के लिए पीओएस मशीनों में मई और जून 2026 दोनों माह के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग बायोमेट्रिक पंच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लाभार्थियों को सरसों तेल और चीनी का वितरण सुचारू रूप से किया जा सके।