फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mustard is not reaching the mandis due to harvesting

Mahendragarh-Narnaul News: कटाई के चलते मंडियों में नहीं पहुंच रही सरसों

Fri, 17 Mar 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mustard is not reaching the mandis due to harvesting
नारनौल। कटाई के चलते मंडियों में अभी सरसों की आवक शुरु नहीं हो पाई है। जिसके मंडियां अभी सुनसान पड़ी हैं। बुधवार को नारनौल मंडी में एक ढेरी सरसों की पहुंची थी, लेकिन उक्त अनाज का मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण होने के कारण सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। हालांकि खरीद को लेकर हैफेड व मंडियों में व्यवस्थाओं को लेकर मार्केट कमेटी ने पूरी तैयारी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले में सरसों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। कटाई के बाद सरसों की थ्रेशिंग की जानी है। थ्रेशिंग के बाद ही किसान अपनी सरसों को मंडियों में लेकर पहुंचेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है सप्ताह से दस दिन बाद ही मंडियों में सरसों की आवक जोर पकड़ेगी। हालांकि कुछ किसान अपनी सरसों को बेचने के लिए पहुंचे थे, लेकिन नमी की मात्रा अधिक होने के कारण सरसों की सरकारी खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन

सरकार की घोषणा अनुसार हैफेड द्वारा सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। हालांकि अभी मंडियों में सरसों की आवक शुरु नहीं हुई है, लेकिन फिर भी खरीद एजेंसी अधिकारी मंडियों में बैठने शुरु हो गए हैं। गत सोमवार को हैफेड महाप्रबंधक ने जिले की महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नारनौल, नांगल चौधरी आदि अनाज मंडियों को दौरा किया। वहीं खरीद एजेंसी अधिकारियों को खरीद संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड ने सरसों की सरकारी खरीद शुरु कर दी है। जिले की सभी मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मगर अभी मंडियों में सरसों की आवक शुरु नहीं हुई है।
-नीरज त्यागी, महाप्रबंधक हैफेड नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed