{"_id":"6ae4e98ffb1613210c09cfaf","slug":"mustard-crop-damaged-by-rain-farmers-will-have-to-resow-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147256-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से रपट हुई सरसों, किसानों को दोबारा करनी पड़ेगी बिजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से रपट हुई सरसों, किसानों को दोबारा करनी पड़ेगी बिजाई
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12गांव उनिंदा में खेतों में जमा पानी दिखाते किसान। स्रोत : ग्रामीण
नारनौल। चक्रवाती तूफान अर्नब के आंशिक असर ने क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वीरवार शाम 6 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश देर रात तक चलती रही। इससे करीब 30 गांव के खेतों में नमी बढ़ गई और कई जगह पानी भी भर गया है। जिन किसानों ने 20 अक्तूबर के बाद सरसों बोई थी, उनकी चिंता सबसे ज्यादा है।
खेतों में ज्यादा नमी और जमा पानी से जमीन पर पपड़ी जमने की आशंका है जिससे बीज उग नहीं पाता। ऐसे में कई किसानों को फिर से बिजाई करनी पड़ेगी। बीज, डीजल, जुताई और मजदूरी का खर्च दोगुना हो जाएगा। किसानों को प्रति एकड़ 3 से 4 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।
बारिश के शेड्यूल ने बाजरे को बचाया
बाजरे की खरीद गांवों के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार की जा रही है लेकिन अक्तूबर में क्षेत्र में दो बार बारिश की स्थिति बनी और दोनों बार बारिश के शेड्यूल के चलते बाजरा भीगने से बच गया। क्षेत्र में वीरवार शाम 6 बजे बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई और मंडियों में करीब 5 बजे तक बाजरा खरीद की जा चुकी थी। वहीं शुक्रवार को भी केवल 257 गेटपास जारी किए गए और करीब 5500 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। वहीं किसान तिरपाल से ट्रॉली व पिक-अप को ढक कर मंडी पहुंचे, ताकि बारिश आने पर बाजरे को नुकसान नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इन गांवों में फसल खराब होने की आशंका
नारनौल खंड के गांव लहरोदा, हुडिना, नांगल काठा, नसीबपुर, कोजिंदा व अटेली खंड के गांव बिहाली, कांटी, खेड़ी, नीरपुर, उनिंदा, धानौंदा, अटेली, बेगपुर व नांगल चौधरी खंड के गांव मोहनपुर, कालबा, थनवास, बामनवास, अकबरपुर, अमरपुरा, भुंगारका और निजामपुर खंड के गांव पवेरा, नापला, छिलरो, तलोट, घाटाशेर व निजामपुर गांवों में बारिश के कारण सरसों की बिजाई को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
-- -- -- -- -
हाईवे का पानी बना आफत
अटेली खंड के गांव उनिंदा में बारिश के साथ हाईवे-11 पर जमा पानी भी खेतों में घुस गया। सड़क से लगते खेतों में दो-दो फीट तक पानी भर गया। किसान कृष्ण बोहरा, संजय, रामपाल और पप्पू ने बताया कि हाईवे बनने के बाद से पांच साल से यही हाल है। जमीन हाईवे में चली गई और जो बची, उसमें पानी भरने से खेती मुश्किल हो गई। उन्होंने बताया कि काठूवास में एनएचएआई के कार्यालय में कई बार शिकायत दी, पर अब तक समाधान नहीं हुआ।
ठंड बढ़ी, आगे भी बूंदाबांदी
बारिश से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री कम है। दो दिन पहले तक हल्की गर्मी थी लेकिन शुक्रवार को लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में दिखे। नारनौल में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ से बादल, बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट रहेगी।
-- -- -- -- --
बारिश की स्थिति पर एक नजर
स्थान बारिश
नारनौल - 16.5 मिमी
महेंद्रगढ़- 20.6 मिमी
कनीना- 35 मिमी
अटेली- 26 मिमी
नांगल चौधरी- 10 मिमी
सतनाली- 7 मिमी
-- -- -- -- --
बेहतर पैदावार की उम्मीद से करीब 30 एकड़ भूमि सरसों की बिजाई की थी लेकिन कई घंटों तक बूंदाबांदी होने के कारण फसल में रपट हो गई। अब सरसों की दोबारा बिजाई करनी पड़ेगी। -बुधराम, पूर्व सरपंच, गांव नापला
-- -- -
दोबारा सरसों की बिजाई करने से फसल पछेती हो जाएगी और सरसों की पैदावार भी प्रभावित होगी। फरवरी-मार्च महीने में बारिश की संभावना रहती है जिससे सरसों को नुकसान की संभावना बनी रहेगी। -रमेश पहलवान, किसान, गांव घाटाशेर
-- -- -- -- -
एक बार बिजाई में 3 से 4 हजार रुपये प्रति एकड़ का खर्च आता है। बाजरे से जो बचत आई थी, उससे बीज खरीद कर बिजाई की गई थी। अब सरसों की दोबारा बिजाई करनी पड़ेगी, प्रशासन से अपील है कि सर्वे कर मुआवजा दिया जाए और सब्सिडी पर बीज उपलब्ध करवाया जाए।-लालचंद, किसान, अटेली।
-- -- --
सरसों की नव अंकुरित फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है, दोबारा बिजाई करने में समय लगेगा और अतिरिक्त लागत भी आएगी। सरकार से अपील है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। -राजेन्द्र कुमार, किसान, अटेली
-- -- -- -- -
वर्जन :
फसल बिजाई के समय बारिश से रपट होने पर फिलहाल मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है, वहीं एमएफएमबी पोर्टल पर अभी सरसों के पंजीकरण का कार्य होना भी शेष है। बारिश प्रभावित विभिन्न गांवों के किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। किसानों से अपील है कि कृषि विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही रबी फसल की बिजाई करें। -डॉ. नेहा चौधरी, उपनिदेशक, कृषि विभाग, नारनौल।