फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mustard bags kept in the grain market got wet in the rain

Mahendragarh-Narnaul News: झमाझम बारिश में अनाज मंडी में रखे सरसों के बैग भीगे

Sun, 28 May 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 28 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mustard bags kept in the grain market got wet in the rain
बारिश में भीगे मंडी में रखे सरसों के बैग।
नारनौल। क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब तीन घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में खुले आसमान की नीचे रखे सरसों के हजारों बैग भीग गए। मौसम परिवर्तनशील रहने के चलते पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। जिससे मंडियों में खुले में रखे सरसों बैग भीग रहे हैं। इस कारण सरसों के खराब होने का भय बना हुआ है। मगर अधिकारी सरसों उठान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गत दिनों ही हैफेड के सीजीएम आरपी साहनी ने मंडियों का दौरा किया था। इस दौरान व्यापारियों ने सीजीएम के समक्ष मंडियों में रखी सरसों का उठान करवाने की मांग की थी। जिन्होंने जल्द से जल्द उठान करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उठान धीमी गति से चलने के कारण अभी भी 10-15 हजार सरसों के बैग खुले आसमान की नीचे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों की मांग पर सरकार ने गत 11 व 12 को दोबारा से सरसों की खरीद करने की घोषणा की थी। जिसके तहत हैफेड ने आढ़तियों के माध्यम से दो दिन खरीद की। इन दो दिनों में 1.50 लाख बैग सरसों की खरीद की गई। अत्यधिक मात्रा में सरसाें की आवक होने के कारण उठान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। हालत यह है कि 15 दिन बाद भी नारनौल की नई अनाज में खरीद की गई सरसाें में आधी का उठान भी नहीं हो पाया है। जबकि मंडी में टिनशेड के अभाव के चलते 10-15 हजार सरसों के बैग खुले में पड़े हुए हैं। जोकि बारिश के बाद दौरान भीग रहे हैं। जिससे बैगों में भरी सरसों के खराब होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन


नौतपा में लोगों को हो रहा ठंड का अहसास
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मई माह में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। नौतपा में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश लोगों को ठंड का अहसास करवा रही है। जिससे न केवल तापमान सामान्य से कम बने हुए है। वहीं लोगों को भी भीषण गर्मी से हीट वेब लू से राहत मिल रही है। शनिवार को सुबह पांच बजे से आठ बजे झमाझम बारिश देखने को मिली। जिसके चलते शहर के विभिन्न मोहल्ले जलमग्न हो गए। शहर के निचले मोहल्लों में बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बना हुआ परिवर्तनशील
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले 3-4 दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी तो कभी मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ बना रहा है। हालांकि बादलवाही देखने को मिली। मगर रात के समय मौसम पूरी तरह साफ बना रहा। वहीं शनिवार अल सुबह ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया, जिसके बाद सुबह पांच बजे से आठ बजे तक तेज हवाओं के तेज बारिश हुई। जिसके चलते शहर के विभिन्न मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे न केवल राहगीरों बल्कि वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। नालियों व नालों की सफाई न होने की वजह से सारी गंदगी गलियों में पानी के साथ बहती नजर आई।
माह के अंत तक रहेगा मौसम परिवर्तनशील
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च, अप्रैल और अब मई माह में भी लगातार मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। मई महीने में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस माह के अंत और जून महीने के प्रथम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। जिससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी और तापमान सामान्य और सामान्य से कम बने रहने की संभावनाएं बन रही है। जिला में अलसुबह से मौसम प्रणाली का असर साफ तौर दिखाई दिया। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। भारतीय मौसम विभाग के आकड़ों के अनुसार शनिवार को महेंद्रगढ़ में 28.5, नारनौल में 15.0, कनीना में 20.0, अटेली में 19.0 व सतनाली 22 एमएम बारिश दर्ज की गई।


पेड़ व पोल टूटे, 17 घंटे गुल रही बिजली
तेज आंधी के कारण जिले में कई जगह पेड़ और पोल टूट गए। लगभग 10 जगह पोल व 100 करीब पेड़ टूटने की सूचना है। तेज आंधी व बरसात के कारण शुक्रवार रात 8 बजे से ही बिजली बाधित हो गई थी, जो शनिवार दोपहर लगभग एक बजे सुचारु हो सकी। कई कालोनियों में दोपहर तीन बजे के बाद बिजली सुचारु हुई। कई कालोनियों में तार टूटने, ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के अलावा जंफर टूटने की शिकायत ज्यादा थी। शिव कालोनी में केबल बार-बार चिंगारी निकलने की शिकायत दी गई। ब्रेकडाउन होने की वजह से कालोनियों में बिजली में व्यवधान आया। शिकायत केंद्र पर भी पिछल 24 घंटे में 400 से अधिक शिकायत पहुंची। यह शिकायत वह है, जो नोट की गई है। इसके अलावा एक ही क्षेत्र से एक जैसी शिकायत भी आई। इसके अलावा आनलाइन भी लगभग 200 लोगों ने शिकायत की। शहर के सिंघाना रोड, शिव नगर, संघीवाड़ा मोहल्ला, कैलाश नगर, हुडा, लाल पहाड़ी के पास, कोर्ट के पीछे, महेंद्रगढ़ रोड व पुल बाजार से शिकायतें दर्ज की गई। वहं बिजली न होने के कारण पेयजल की सप्लाई भी नहीं हो सकी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed