फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Muskan and Himanshi showed their talent in science seminar

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान संगोष्ठी में मुस्कान और हिमांशी ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 23 Aug 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Muskan and Himanshi showed their talent in science seminar
फोटो नंबर-03विज्ञान सेमिनार की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते अति​​थिगण। स्रोत-विभाग
नारनौल। जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। विद्यार्थियों ने क्वांटम युग का आगाज संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन

प्रोग्राम के नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि सेमिनार में यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल की कक्षा दसवीं की छात्रा मुस्कान ने प्रथम और सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की कक्षा नौवीं की हिमांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ये दोनों विद्यार्थी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम में होने वाली राज्यस्तरीय साइंस सेमिनार में भाग लेंगे। विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विज्ञान संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अन्वेषण और विश्लेषणात्मक सोच की भावना का विकास करना है। राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 4000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति एक वर्ष के लिए दी जाती है। 9 विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार के रूप में 2000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति एक वर्ष के लिए दी जाती है। राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी के सभी प्रतिभागियों के लिए पुस्तकें और वैज्ञानिक किट आदि भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed