{"_id":"674b56ea709b5664870b0132","slug":"muskaan-tops-in-under-12-60-meter-race-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113561-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-12 की 60 मीटर दौड़ में मुस्कान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-12 की 60 मीटर दौड़ में मुस्कान अव्वल
Sat, 30 Nov 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खेल स्टेडियम में ओजस स्पोर्ट्स एकेडमी और हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे।
जिला एथलेटिक्स के सचिव प्रदीप यादव एवं एथलेटिक्स कोच सूरत सिंह ने बताया की यह प्रतियोगिताएं अंडर-8, 10 और 12 आयु वर्ग में आयोजित की। अंडर-12 की 60 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, अंशिका द्वितीय और अवनी तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 8 में 50 मीटर लड़कों की दौड़ में विहान प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और लड़कियों की दौड़ में प्रीति यादव प्रथम, दीपिका राठौड़ द्वितीय रही।
अंडर-10 की 100 मीटर दौड़ में भूमिका प्रथम रही। अंडर-8 में लड़कियों की थ्रो बॉल में अनंया ने प्रथम, किया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों की बाधा दौड में हर्षित प्रथम, मयंक ने द्वितीय तथा युवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 में बैक थ्रो ने अक्षय ने प्रथम प्रथन स्थान, बाधा दौड में देव सैनी ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्मवीर राव, पार्षद देवेंद्र सैनी, कैलाश सैनी, जयवीर एथलेटिक कोच, मोनिका बॉक्सिंग कोच, महिपाल यादव बॉक्सिंग कोच उपस्थित रहे।