{"_id":"65f898e4088887f26d057d75","slug":"murder-of-young-man-going-home-from-shop-police-engaged-in-investigation-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110491-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुकान से घर जा रहे युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुकान से घर जा रहे युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 19 Mar 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के सैनी धर्म कांटा के पास अपनी दुकान से घर जाते समय एक युवक की रविवार देर रात हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले युवक के सिर पर ईंटों से हमला किया और फिर सिर में एक लोहे का सरिया घुसाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस दो व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस शिकायत में मोहल्ला सराय ढुसरान निवासी मुकेश ने बताया कि वह तीन भाई हैं और तीनों भाई अविवाहित हैं। वह और उसके भाई मनीष की गौ उपचारशाला नारनौल के नजदीक विशाल ग्लास हाउस के नाम से दुकान है। 17 मार्च को वह और उसका भाई मनीष अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इस दौरान वह काम करने के लिए गांव घाटासेर चला गया। जब वह घाटासेर से काम करके वापस घर आ रहा था तो उसके भाई से फोन पर बात भी हुई थी। इसके बाद रात के 9.52 बजे उसके भाई मनीष के दोस्त हरीश पीरआगा का फोन आया, उसने फोन पर बताया कि उसके भाई मनीष का किसी के साथ सैनी धर्म कांटे के पास झगड़ा हो गया है। सैनी धर्म कांटे पर आ जाओ, इसके कुछ देर बाद हरीश का दोबारा फोन आया कि मनीष को एंबुलेंस में लेकर सरकारी अस्पताल नारनौल ले जा रहे हैं। वह अस्पताल में पहुंचा तो उसके भाई मनीष के सिर और चेहरे पर काफी चोट लगी हुई थी। पुलिस शिकायत में मृतक के भाई ने कहा कि उसके भाई की मौत चोट लगने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदिग्ध युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामलों को लेकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर प्रवीण, सिटी थाना नारनौल।