{"_id":"6a888eedaaa8c2445c0bb426","slug":"munimunicipal-employees-announce-wont-return-to-work-until-demands-are-metcipal-employees-announce-wont-return-to-work-until-demands-are-met-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144169-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पालिका कर्मचारियों का ऐलान-मांगें पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पालिका कर्मचारियों का ऐलान-मांगें पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगे
विज्ञापन
फोटो नंबर-06धरने पर नारेबाजी करते नप सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नारनौल इकाई के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह सारवान ने की।
सारवान ने कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और इस संबंध में पत्र जारी करने की मांग पूरी नहीं होती, कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस बीच संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल साथियों के साथ धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगें तुरंत माननी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े संगठन भी सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
गोठवाल ने कहा कि 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते में मांगें स्वीकार की गई थीं। ऐसे में समझौते को लागू करने में देरी का कोई कारण नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।