फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipality's bulldozer roared on the main road in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में मुख्य सड़क पर गरजा पालिका का बुलडोजर

Wed, 30 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 30 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Municipality's bulldozer roared on the main road in Mahendragarh
फोटो संख्या:67- भगवान परशुराम चौक  के नजदीक सड़क तोड़ती बुलडोजर---संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर के मुख्य मार्ग परशुराम चौक से सब्जी मंडी के गेट तक नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया है।
विज्ञापन


इनका कहना है कि नगरपालिका की ओर से मंगलवार को मुनादी कराई तो वीरवार तक का समय दिया था। बुधवार से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके कारण व्यापारियों को सामान हटाने का अवसर तक नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


दुकानदार एवं व्यापारी विनोद कपूर, सचिन गर्ग, अनिल कुमार, सुनील अग्रवाल, दीपक, सोनू, सुनील ने बताया कि नगरपालिका द्वारा मंगलवार को ढाल बाजार और परशुराम चौक से सब्जी मंडी गेट तक चबूतरे हटाने की मुनादी कराई थी। दुकानदारों को वीरवार तक का समय दिया था लेकिन बुधवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारी सीजन होने के कारण अब व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। नगर पालिका प्रशासन दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटाने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि परशुराम चौक से सब्जी मंडी के गेट तक शहर का मुख्य बाजार का रास्ता है। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण इस व्यस्त मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नपा द्वारा इस सड़क मार्ग का नव निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इसकी चौड़ाई भी पैमाइश के अनुसार 30 फीट की जाएगी।

नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि रोड बनाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मुनादी कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed