फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipality lit up, city in darkness

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका जगमग, शहर अंधेरे में

Fri, 06 Dec 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Municipality lit up, city in darkness
फोटो संख्या:61 शहर के बालाजी चौक पर खराब स्ट्रीट लाइट--संवाद
महेंद्रगढ़। छह माह पहले नगर पालिका के पास 2300 लाइट आई थी, लेकिन पालिका अभी तक शहर में स्ट्रीट लाइट नहीं लगवा पाई है। वार्डों में भी कई वर्षो से स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई जा रही है। शाम होते ही शाॅपिंग कॉप्लेक्स में अंधेरा छा जाता है। मुख्य बाजार में अंधेरा होने से दुकानदार में भय रहता है।
विज्ञापन

छह वर्ष से शॉपिंग कॉप्लेक्स में लाइट लगवाने की मांग भी दुकानदार नगर पालिका से कर रहे हैं। शॉपिंग कॉप्लेक्स में 30 शोरूम व 300 दुकानें हैं। नगर पालिका किराया लेती है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदारों का चोरी होने का भय रहता है। चार फेज में बने कॉप्लेक्स में स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर कई बार नपा प्रशासन से समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मार्च में नगर पालिका में 2300 स्ट्रीट लाइट आई थीं। अधिकारियों ने एक माह पूर्व नगर पालिका की ओर से शहर में लाइट लगवाने के लिए टेंडर लगाए गए थे, लेकिन एक एजेंसी के कारण उसे निरस्त करना पड़ा। अभी तक कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई हैं।
विज्ञापन

----------

अंधेरा होते ही गोवंश, बंदर अपना डेरा जमा लेते हैं। रात में गोवंश के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। 2 लोगों को बंदर काट चुके हैं। इस बारे में नपा को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।- कुलदीप, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
शाॅपिंग कॉप्लेक्स में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुकानदार, ग्राहक और राहगीर परेशान हैं। शाॅपिंग कॉप्लेक्स में 30 शोरूम 300 से अधिक दुकानें हैं। अंधेरे में चोरी होने का खतरा बना रहता है।-रोहतास तिवाड़ी, दुकानदार
----------

शहर का यह एकमात्र शाॅपिंग कॉप्लेक्स है जो व्यापारिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र है। नगर पालिका को प्रतिवर्ष लाखों रुपये किराये के रूप में मिलता है। लोगों और दुकानदारों की सुविधाओं के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-सोनू, दुकानदार

----------
छह महीने पहले पालिका में 2300 स्ट्रीट लाइट आई थी, लेकिन पालिका ने शहर में एक भी लाइट नहीं लगवाई। नपा प्रशासन को शीघ्र लाइट लगवाना चाहिए, जिससे कि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।-महेश शर्मा, दुकानदार

----------

पालिका में 2300 स्ट्रीट लाइट आई है। शीघ्र ही टेंडर लगाकर शहर में जहां पर आवश्यकता है वहां स्ट्रीट लाइट लगवा दी जाएगी। शहर के सभी लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी।-रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed