फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipality employees removed hoardings from pillars

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका कर्मचारियों ने खंभों से हटाए होर्डिंग

Mon, 25 Nov 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Municipality employees removed hoardings from pillars
फोटो संख्या:65- अनाज मंडी गेट पर लगे होर्डिंग को हटाता नपा कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से होर्डिंग हटाओ अभियान के चौथे दिन रविवार को कर्मचारियों ने शहर में खंभों से होर्डिंगों को हटाया।कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे अभियान बालाजी चौक से शुरू करके अनाज मंडी गेट तक चलाया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बिजली और अन्य खंभों, दुकानों की छतों, पेड़ों पर लगे होर्डिंग को हटाया। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर शहर में लगे होर्डिंगों को हटवाया गया। अभियान के चौथे दिन कर्मचारियों ने बालाजी से अभियान को शुरू करके नागरिक अस्पताल मार्ग, रेलवे रोड, अनाज मंडी के गेट तक पोल, छतों व पेड़ों पर लगे होर्डिंग को हटवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में नगर पालिका के अधिकारियों के बिना अनुमति से होर्डिंग, बोर्ड व बैनर लगाए गए हैं। इनको हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई नगर पालिका के अधिकारियों की अनुमति के बिना स्टेट हाईवे पर लगे बिजली व स्ट्रीट लाइट के पोल पर किसी प्रकार का होर्डिंग बोर्ड लगाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। इस मौके पर क्लर्क अनिल, दरोगा, रिंकू सहित सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

फोटो संख्या:65- अनाज मंडी गेट पर लगे होर्डिंग को हटाता नपा कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:65- अनाज मंडी गेट पर लगे होर्डिंग को हटाता नपा कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed