फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   municipal commitee,work,narnol

शहर में 29 विकास कार्यों पर खर्च होंगे 505 लाख रुपये

Wed, 17 Jul 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,work,narnol
शहर में विभिन्न प्रकार के 29 कार्यों पर नप करीब पांच करोड़ रुपये (505 लाख) खर्च करेगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय चंडीगढ़ से अप्रूवल मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसमें सड़क, ड्रेनेज लाइन, सीवर, पेंचवर्क समेत अन्य कार्य शामिल है।
विज्ञापन

नप की चेयरमैन भारती सैनी ने बताया कि कुछ माह पहले करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों की लिस्ट शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि अब इन विकास कार्यों की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद इन कार्यो के लिए टेंडर लगाया जा रहा है। सैनी ने बताया कि इसमें अधिकांश कार्य सड़क व ड्रेनेज लाइन संबंधी है। इसके अलावा हुडा के पार्क को विकसित करने का कार्य भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस बार सड़क के साथ पानी निकास की भी इंतजाम किया गया है। चेयरपर्सन ने बताया कि दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों का स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जिससे चुनाव से पहले 25 वार्डों में जरूरत के अनुसार कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्षदों से भी सुझाव मांगा गया है। नप के कार्यकारी अभियंता ने हेमंत कुमार ने बताया कि जल्द ही इन कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा। बता दें कि नप क्षेत्र के कई मोहल्लों की सड़कें टूटी हुई है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नप के विकास कार्यों के लिए अपने स्तर पर फंड की कमी है। ऐसे में सीएम घोषणाओं में शामिल कार्यों पर भी पैसे जारी होते हैं।
विज्ञापन

विकास कार्य- रुपये (लाख)
- वार्ड दो में सीसी रोड व ड्रेनेज 11.38
- वार्ड दो में सीसी रोड व ड्रेनेज 19.04
- वार्ड दो में सीसी रौड व ड्रेनेज 13.32
- वार्ड दो में सीसी रोड व ड्रेनेज 18.26
- वार्ड तीन में सीसी रोड व ड्रेनेज 23.5
- वार्ड तीन में सड़कों का पैच वर्क 16.04
- वार्ड चार में सीसी रोड व ड्रेनेज 14.29
- वार्ड चार में सीसी रोडव व ड्रेनेज 19.06
- वार्ड पांच में सीसी रोड व ड्रेनेज 12.52
- वार्ड छह में नाला व स्टॉम वाटर 17.29
- वार्ड छह में सीसी रोड व ड्रेनेज 8.05
- वार्ड-सात में सीसी रोड व ड्रेनेज 20.0
- वार्ड नौ में पैच वर्क व अन्य 14.73
- वार्ड दस में पैच वर्क व अन्य 14.73
- वार्ड दस में सीसी रोड व ड्रेनेज 23.76
- वार्ड-12 में सीसी रोड व ड्रेनेज 16.56
- गुरुद्वारा रोड पर सड़क व नाला 18.49
- वार्ड-14 में पेंचवर्क व अन्य 14.73
- वार्ड-15 में सीसी रोड व ड्रेनेज 12.16
- वार्ड-17 में सीसी रोड व ड्रेनेज 24.51
- वार्ड-19 में पैचवर्क व अन्य 14.73
- वार्ड-19 में सीसी रोड व ड्रेनेज 14.74
- वार्ड-19 में सीसी रोड व ड्रेेनेज 24.42
- वार्ड-21 में सीसी रोड व ड्रेनेज 24.51
- वार्ड-25 में हुडा पार्क पर 20.05
- वार्ड-20 में सीसी रोड व ड्रेनेज 15.22
- वार्ड-11 में सीसी रोड व ड्रेनेज 16.56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed