{"_id":"5d4c74c28ebc3e6d121502d9","slug":"municipal-commitee-meeting-candidate-narnol-news-rtk5106235199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में पहली बार नपा की विकास बैठक में 15 करोड़ के कामों पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में पहली बार नपा की विकास बैठक में 15 करोड़ के कामों पर मुहर
विज्ञापन
फोटो संख्या:45- नगर पालिका में बैठक करते हुए नगर पालिका पार्षद व अधिकारी
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सरकार ने तीन साल में पहली बार विकास बैठक में लगभग 15 करोड़ रुपये के काम पर मुहर लगाई है। लगभग दस करोड़ रुपये से 60 सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें लगभग 15 सड़कें शहर के मुख्य बाजारों की तथा 45 सड़कें वार्डों के अंदर की हैं। शहर को रोशन करने के लिए लगभग 250 एलईडी लाइटें खरीदी जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका उप प्रधान रमेश बोहरा ने की जबकि बैठक की कार्रवाई सचिव नवलकिशोर ने लिखी। इस मौके पर दो मनोनीत पार्षदों सहित 12 पार्षद उपस्थित रहे।
मीटिंग में लगभग 20 प्रस्ताव रखे गए। जिन पर सभी उपस्थित पार्षदों से सर्वसम्मति से मोहर लगा दी। बैठक में परचेजिंग कमेटी अलग बनाने का निर्णय लिया गया। कमेटी बनाने का अधिकार सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से उप प्रधान को दे दिया गया। इसके अलावा शहर का अतिक्रमण हटाने के लिए एक सब कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी बन जाने के बाद शहर के मुख्य बाजारों और विभिन्न मोहल्लों में किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नई सड़कें बनाई जाने पर पुरानी टाइलों को शहर के स्वर्गाश्रमों तथा गोशालाओं के अंदर लगाई जाएंगी।
इस बैठक में अमित मिश्रा, कृष्ण शर्मा, मोनिका सैनी, देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू, बबीता सैनी, नरेंद्र खन्ना, विष्णु, मंजू महायच, कमलेश तायल, मनोनीत पार्षद कुलदीप शर्मा, महेंद्र प्रजापत पार्षद उपस्थित थे। बैठक की शुरूआत से पहले पार्षदों ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन
2.5 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा सामुदायिक केंद्र
शहर में लगभग 2.5 करोड़ रुपये से कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाएगा। यह सेंटर देवीलाल पार्क के पास ब्रह्मचारी रोड की ओर कॉर्नर पर बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने 9 अप्रैल 2016 में आयोजित विकास रैली में की थी। सरकार की ओर से ढाई करोड़ रुपये आ चुके हैं। वीरवार की नपा की साधारण बैठक में इसका प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।
स्थापित होंगी ओपन जिम, आधुनिक शौचालय
नगरपालिका ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ओपन जिम तथा आधुनिक शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव भी पास किया है। जहां पर भी नगरपालिका की आधा एकड़ जमीन होगी, वहां पर नगरपालिका ओपन जिम स्थापित करेगी। इसके अलावा नगरपालिका शहर के विभिन्न बाजारों में जगह मिलने पर आधुनिक शौचालय बनाएगी। शहर का कचरा उठाने के लिए एक बड़ा ट्रैक्टर लोडर सहित तथा दो छोटे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित खरीदे जाएंगे।
एलईडी लाइटों से चमकेगा शहर
शहर महेंद्रगढ़ अब एलईडी लाइटों से चमकेगा। इसके लिए नगरपालिका ने बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया है। नगरपालिका लगभग 250 एलइडी लाइटें खरीदेगी। ये लाइटें शहर के मुख्य बाजारों में तथा विभिन्न वार्डों में लगाई जाएंगी। खराब पड़ी पुरानी सोडियम लाइटों की जगह नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा लाइटों की रिपेयरिंग का टेंडर भी आगे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।
पानी निकासी पर भी दिया गया ध्यान:
नगरपालिका ने शहर में भरे जाने वाले बारिश के पानी की निकासी पर ध्यान दिया है। इसके लिए बैठक में नाले बनाने तथा रिचार्ज बोर किए जाएंगे। एक रिचार्ज बोर जलशक्ति अभियान के तहत करवाया जाएगा। राज गार्डन मैरिज पैलेस के पास सड़क के दोनों ओर नाले बनाए जाएंगे। सैनी सभा से धोलपोश आश्रम तक नालों का दोबारा निर्माण किया जाएगा।
10 करोड़ से बनेंगे 60 रोड
इस समय शहर के मुख्य बाजारों की सड़कों की हालत जर्जर हो रखी है। शहर में आने वाले लोग तथा दुकानदार प्रतिदिन स्थानीय विधायक एवं नपा प्रधान को कोसते रहते हैं। परंतु जल्द ही अब इन रोडों की हालत सुधरने वाली है। शहर में लगभग 10 करोड़ रुपये से 60 रोड बनाए जाएंगे। इनमें से 15 रोड तो मुख्य बाजार के ही हैं। शेष 45 रोड वार्डों के अंदर बनाए जाएंगे।
इन रोड पर होगा काम
बालाजी चौक से विकंटेश्वर मंदिर तक।
बालाजी चौक से सीएसडी कैंटीन।
बालाजी चौक से एसडीजेएम की कोठी तक, रेलवे रोड।
सीएसडी कैंटीन से भीम राव आंबेडक चौक वाया किला रोड बस स्टैंड के पीछे तक।
शॉपिंग कांप्लैक्स के सभी रोड।
मसानी चौक से पुराना गर्ल कॉलेज तक।
पुराने गर्ल कॉलेज से डुलाना रोड तक।
परशुराम चौक से 11 हट्टा बाजार तक।
परशुराम चौक से मोदाश्रम मंदिर तक वाया खादी भंडार।
अंगूरी देवी धर्मशाला से सतनाली चौक तक
सैनी सभा से गंगादेेवी आंखों का अस्पताल तक।
सैनी सभा से धोलपोश तक रोड बनाया जाएगा।
पांच माह बाद हुई साधारण बैठक
पिछले पांच वर्षों बाद नगरपालिका की साधारण बैठक हुई है। मार्च में हुई साधारण बैठक में लगभग चार या पांच एजेंडे पास किए गए थे। अभी तक उनको अप्रूवल नहीं मिली है। पिछले तीन वर्षों में नपा में आपसी खींचतान के चलते विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। 2016 में नगर पालिका के चुनाव हुए थे। नपा की लगभग छह साधारण बैठके हो चुकी हैं। इन बैठकों पारित किसी भी एजेंडे पर कार्य नहीं हो सका।
आज नगरपालिका की साधारण बैठक हुई है। बैठक में लगभग लगभग 20 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए हैं। जिनमें रोड, सफाई, लाइटों के विकास कार्य शामिल हैं।
- रमेश बोहरा, उप प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।