फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP Chaudhary Dharamveer Singh took a meeting of officials

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक

Thu, 09 Mar 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
MP Chaudhary Dharamveer Singh took a meeting of officials
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार लगातार सड़कों का विस्तार कर रही है ताकि लोगों का आवागमन आसान हो। घर से काम के लिए निकला हर नागरिक सुरक्षित घर पहुंचे इसके लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की लगातार और सख्ती से पालना करवाई जाए। सांसद वीरवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव तथा अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सांसद ने सबसे पहले स्टेट हाईवे तथा नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों पर उचित जगह पर साइन बोर्ड लगाएं। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड कोरिडोर 152-डी हरियाणा की लाइफ लाइन बन चुका है। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ सड़क हादसे होने का भी अंदेशा रहता है। ऐसे में लोगों को लगातार जागरूक भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला की सभी सड़कों पर बनी ऐसी पुलिया की सूची तैयार करें जिनके कारण हादसे होने का अंदेशा रहता है। इन सभी पुलिया को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाएगा। कुछ जगह पर पानी के फ्लो के हिसाब से पुलिया बनाई गई हैं, उन्हें अब सड़क के हिसाब से बनाया जाए। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों पर चलती गाड़ी पर डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं। इसके अलावा सड़कों पर कम उम्र के बच्चे दुपहिया वाहनों पर गलत ढंग से ड्राइविंग करते हैं। ऐसा करने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो। बैठक में उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार तथा सचिव आरटीए राम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- गर्मी के सीजन को देखते हुए निगम रखे पूरी तैयारियां

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में कृषि एवं घरेलू फीडर को अलग करने का कार्य 100 फीसदी पूरा हो चुका हैं। इसका फायदा यह हुआ है कि अब कहीं भी अनावश्यक कट नहीं लग रहे हैं। अब आगामी गर्मी के सीजन को देखते हुए बिजली निगम इस बार भी समय रहते अपनी तैयारियां पूरी रखें। जिला महेंद्रगढ़ के लगभग 2.70 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। जिला में कुल लोड का 40 फीसदी कृषि क्षेत्र का है। सांसद ने कहा कि आने वाले गर्मी के सीजन को देखते हुए बिजली निगम अपनी तैयारियां पूरी रखें। अगर कहीं ट्रांसफार्मर की जरूरत है तो अभी से अपनी मांग रखें ताकि गर्मी के सीजन में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद ने दिए अधिकारियों को निर्देश

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह आदर्श ग्राम योजना के संबंध में विभागों के अधिकारियों के साथ गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद ने कहा कि जिला के गांव दौंगड़ा अहीर, सीहमा तथा बसई को आदर्श बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन गांव में लंबित पड़े विकास कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। सांसद ने बताया कि राजकीय कालेज सीहमा के भवन का निर्माण कार्य लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन पर और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed