फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP and District President heard public problems

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद व जिलाध्यक्ष ने सुनीं जन समस्याएं

Mon, 15 Sep 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
MP and District President heard public problems
फोटो 18भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करते महेंद्रगढ़ भिवानी सांसद धर्मबीर चौधरी।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।
नारनौल। जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ भिवानी सांसद धर्मबीर चौधरी एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। तत्पश्चात उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं।
विज्ञापन



सांसद धर्मबीर सिंह कहा कि जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं सुनकर तुरंत बैठक में अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आई हैं, उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला महामंत्री किशन लाल, योगेश शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, शिवरतन, जोगेंद्र राजपूत, मंत्री संदीप मालडा, मनीष संघी, सोशल मीडिया प्रमुख भवानी शंकर, सरोज बाला, बाबूलाल मुडिया खेड़ा, संदीप कौशिक व कृष्ण बेवल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed