फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother killed by beating her with sticks

लाठी डंडों से पीट पीटकर मां को मार डाला

Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mother killed by beating her with sticks
नारनौल। गांव मंडलाना में एक बेटे ने आपसी कहासुनी में पीट पीटकर मां की हत्या कर दी है। सूचना मिलनेे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। लोगों के अनुसार युवक नशे का आदी था। इसी वजह अकसर उसकी अपनी मां के साथ कहासुनी होती रहती थी। लोगों के अनुसार पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मंडलाना निवासी करीब 30 वर्षीय अनिल की अपनी 60 वर्षीय मां मेवा देवी के साथ कुछ दिनों से कहासुनी चल रही थी। अनिल कई बार अपनी मां की पिटाई भी कर चुका था। इससे परेशान होकर महिला कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई हुई थी। दो दिन पूर्व ही वह अपने घर गांव मंडलाना आई थी। शनिवार सायं करीब पांच बजे दोबारा से कहासुनी होने पर अनिल ने लाठी और डंडों से अपनी मां पर हमला कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर मां और बेटे के अलावा कोई नहीं था। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पति रतन सिंह के बयान पर बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अनिल मां की हत्या करने के बाद गांव में ही किसी के घर में छिप गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी से इनकार कर रही है। आरोपी शादीशुदा है लेकिन नशे का आदी होने की वजह से उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है। उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। आरोपी का एक बेटा भी है, वह भी अपनी मां के साथ ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन:
पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। - देवेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed