Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother and Son clear CET exam in Haryana

CET Result: 22 का बेटा... 40 की मां, दोनों ने एक साथ पास की CET परीक्षा; जानें लक्ष्मी ने कैसे पाया मुकाम

Tue, 09 Dec 2025 09:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 09:06 PM IST
सार

हरियाणा में मां और बेटे ने एक साथ सीईटी का एग्जाम पास किया है। बेटा जब एग्जाम के लिए फॉर्म भर रहा था तो मां ने अपने बेटे से कहा मेरा भी फॉर्म भर दो मैं भी एग्जाम देना चाहती हूं।  डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Mother and Son clear CET exam in Haryana
मां और बेटे ने एक साथ पास किया सीईटी एग्जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक प्रेरक कहावत है, ‘पढ़ाई की कोई उम्र नहीं और सीखने में कोई शर्म नहीं’। नारनौल की लक्ष्मी इसे आत्मसात कर चुकी हैं। बेटे के साथ पहली ही कोशिश में सीईटी पास कर लक्ष्मी ने कामयाबी की नई इबारत लिख डाली। जितना रोचक यह किस्सा है, लक्ष्मी की जिंदगी उससे लेशमात्र भी कम प्रेरणादायक नहीं है। बेटा फॉर्म भरने लगा तो मां ने भी इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन


18 साल की उम्र में हुई थी लक्ष्मी की शादी

40 साल की लक्ष्मी का जन्म 1985 में अटेली के पास गांव तोबड़ा में हुआ था। 4 अप्रैल 2002 को 18 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गईं। घरेलू जिम्मेदारियों और बच्चों की परवरिश के बीच उन्होंने पढ़ाई को नियमित रखा। उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद एएनएम का डिप्लोमा किया। इसके बाद जनसेवा में समर्पित हो गईं।
विज्ञापन


धारूहेड़ा में रह रहा है परिवार

लक्ष्मी के कोजिंदा निवासी पति मेनपाल धारूहेड़ा में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। इसी के चलते पूरा परिवार धारूहेड़ा में ही रह रहा है। दो बच्चों की मां लक्ष्मी को दवाओं की अच्छी जानकारी है। एनसीआर में जरूरतमंदों को मुफ्त दवा उपलब्ध करवा रहे। सीड ऑटो टेक नाम से एनजीओ में काम करती हैं। ससुर हनुमान प्रसाद नारनौलिया जेई रिटायर्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पति बोले-परिवार ही नहीं, क्षेत्र का गर्व हैं लक्ष्मी

लक्ष्मी के पति मेनपाल ने बताया कि 22 साल का बेटा उज्ज्वल बी-कॉम के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय से एमबीए कर रहा है। बेटा उज्ज्वल सीईटी के फॉर्म भरने लगा तो लक्ष्मी ने भी इच्छा जाहिर की। बेटे ने मां की इच्छा का मान रखा। ग्रुप सी के सीईटी में पहली ही कोशिश में दोनों पास भी हो गए। मेनपाल का कहना है कि यह उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। लक्ष्मी का कहना है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र तय नहीं होती, बस हौसला मजबूत होना चाहिए।

अनेक संगठनों ने दी बधाई

उधर, उज्ज्वल और उसकी मां लक्ष्मी की इस विशेष उपलब्धि पर अनेक संगठनों ने बधाई दी। महेंद्रगढ़ की भारतीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष प्रेम यादव बुद्धवंशी, उपाध्यक्ष रोशनी देवी, अनुला दुवांगजाई निरिस्सरा और केला देवी ने फोन पर दोनों को बधाई दी। संगठन की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष आशा पूनिया ने कहा कि आज संविधान ने महिलाओं को जो अधिकार दिए हैं, उनकी बदौलत भारत की नारी चूल्हा-चौका तक सीमित न रहकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed