फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   motar chalan impund traffic

1198 वाहनों की जांच कर 41 का चालान, पांच इंपाउंड

Mon, 30 Sep 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
motar chalan impund traffic
नाइट डोमिनेशन में पुलिस ने शनिवार की रात जिले में 32 स्थानों पर नाके लगाए गए। इस दौरान 230 पुलिस कर्मचारियों के साथ चार डीएसपी समेत एसपी दीपक सहारण भी चेकिंग पर रहे। इस दौरान 1198 वाहनों की जांच कर 41 के चालान किए गए। कागज नहीं होने पर पांच वाहनों को इंपाउंड भी किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात डीजीपी के आदेश नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी दीपक सहारण केे निर्देश में नाइट डोमिनेशन के दौरान चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले में 32 स्थानों पर अस्थाई नाके लगाए व 230 पुलिस कर्मचारियों के साथ चार डीएसपी तैनात थे। एसपी दीपक सहारण खुद चेकिंग पर रहे। पूरे जिले को पूरी तरह सील करके चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी ने खुद कई नाकों को चेक किया। उन्होंने आदेश दिए की कोई भी वाहन नाके से बिना चेकिंग के नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान 1198 वाहनों को चेक व 41 वाहनों के चालान किए गए। गाड़ी कागज नहीं होने पर पांच वाहनों को इंपाउंड भी किया है। चेकिंग अभियान रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक चला। जिसमें नाकों के इलावा पैदल गस्त, राइडर ओर पीसीआर तैनात रही।
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ आरोपी पकड़े
सीआईए नारनौल गांव मांदी नदी के पास धोलिया होटल पर कुछ लोगों को चेक किया। आरोपी सुनील पुलिस को अचानक देखकर भागने लगा तो सीआईए टीम ने आरोपी की तलाशी ली। आरोपी के पास एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। गांव मोहनपुर शराब ठेके के नजदीक होटल को चेक किया तो होटल पर आरोपी कैलाश की तलाशी ली गई तो देशी पिस्टल बरामद हुआ। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ ने गांव अघियार में एक खोखे से 341 बोतल अंग्रेजी व 330 बोतल देसी की बरामद की है। मौके पर आरोपी नहीं मिला। शराब पीकर हुडदंग करने वाले आरोपी योगेंद्र को गिरफ्तार किया था। अवैध हथियार बरामद होने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है। गांव गादड वास में सरेआम शराब पीने पर आरोपी योगेंद्र को गिरफ्तार किया है। जमानतीय अपराध होने पर आरोपी योगेंद्र को पुलिस जमानत पर छोड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed