फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Most of the posts of officers in the agriculture department are vacant in the block since one year: Atar Lal

एक वर्ष से खंड में कृषि विभाग में अधिकारियों के अधिकतर पद खाली : अतरलाल

Wed, 02 Apr 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Most of the posts of officers in the agriculture department are vacant in the block since one year: Atar Lal
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से महेंद्रगढ़ जिले के कृषि विभाग कार्यालयों में अधिकारियों के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है। अतरलाल ने उपमंडल के गांव भड़फ में जनसंपर्क के दौरान उक्त मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग एक वर्ष से कनीना, अटेली, महेंद्रगढ़ खंडों के कृषि विभाग के कार्यालयों में अधिकारियों के अधिकतर पद खाली पड़े होने के कारण किसानों के कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं। कृषि विभाग अधिकारी (एडीओ) के 21 पद खाली पड़े हैं। तकनीकी अधिकारी नहीं है। खंड कृषि अधिकारी का एक पद खाली है। सांख्यिकी सहायक के दो पदों में से एक पद खाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि विकास अधिकारी ही कृषि संबंधी तकनीकी तथा विभागीय जानकारी किसानों तक पहुंचाते हैं। एडीओ न होने के कारण न तो किसानों को समय पर विभागीय जानकारी मिल पाती है और न ही फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए तकनीकी जानकारी मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर राज्य सरकार ने खाली पड़े पदों पर अधिकारियों की तैनाती नहीं कि तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता कृषि कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed