फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than two hundred people forced to drink dirty water for eight months

Mahendragarh-Narnaul News: आठ माह से दो सौ से अधिक लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर

Sat, 14 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
More than two hundred people forced to drink dirty water for eight months
कनीना। कनीना के वार्ड नंबर चार और 10 में आठ महीने से लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। पाइप लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। आसपास के मोहल्लों में लगे नल से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। दो सौ से अधिक लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में शामिल है। इलाके में वर्षों पुरानी जर्जर पाइप लाइन से जलापूर्ति हो रही है, लीकेज के कारण घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। वार्ड के राकेश, वेद प्रकाश, मनीष, योगेश, हर्षित, राहुल ने बताया कि आठ महीनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है। पानी के टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। पानी की किल्लत के चलते रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। पानी के इंतजाम में लोगों के काम धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर चार के चांदनी चौक मोहल्ला, आर्य समाज मोहल्ला, वार्ड नंबर दस में सबसे अधिक समस्या हैं। लोगों ने समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

वर्जन:-
वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर दस में दूषित पानी आने की सूचना मिली है। जल्द ही समस्या को निस्तारित कराया जाएगा।-राजीव कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed