फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 500 women sang Mangal songs in the program

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने गाए मंगल गीत

Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
More than 500 women sang Mangal songs in the program
महेंद्रगढ़। महा शिवरात्रि पर्व के लिए शहरभर में उत्साह का माहौल है। शहर के दोहान नदी स्थित मोदाश्रम मंदिर में महा शिवरात्रि शिव बारात का साप्ताहिक महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न आयोजन महा शिवरात्रि तक किए जा रहे है।
विज्ञापन

मोदाश्रम मंदिर में भगवान शिव के विवाह की तैयारियों की रस्मों में बुधवार को मेहंदी लगाने की रस्म अदा हुई। शिवभक्तों ने भगवान शिव और माता पार्वती जी को मेहंदी लगाकर उनकी झोली में शगुन डाला। उनको मेहंदी लगाने के बाद मंदिर में आई महिला श्रद्धालुओं ने मेहंदी लगाकर शिव भोले के विवाह का आनंद उठाया। मंदिर में इकट्ठा हुई मातृशक्तियों ने नाचते गाते हुए कीर्तन किया और भगवान शिव और माता पार्वती जी को वस्त्रों के साथ सजाया और प्रसाद खिलाया। भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक महिला श्रद्धालु उपस्थित रही। मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष दयाशंकर तिवाड़ी व सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ता समर चौधरी की टीम द्वारा भगवान शिव के विवाह की सभी रस्में निभाई जा रही है। मोदाश्रम मंदिर में स्थित शिवलिंग को अलग-अलग दिन विभिन्न तरीकों से सजाया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ अलग-अलग रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि भगवान चंद्रमोली का श्रृगांर किया गया। उन्होंने बताया कि 7 मार्च का महिला संगीत व 8 मार्च को शिव-पार्वती विवाह व महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं ने गाए भजन
मोदाश्रम मंदिर में भगवान चंद्रमोली के विवाह पर महिलाओं द्वारा भोल-पार्वती के हाथों पर रचाई मेहंदी, विवाह से पहले शिव शंकर के हाथों पर रचने लगी मेहंदी, शिव शंकर ने पी लई भांग बुदियां पड़ने लगी सहित अनेक भजनों पर बड़ी उत्साह के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। अनेक महिलाओं ने बाबा भोले की मेहंदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ भगवान चंद्रमोली को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed