फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 500 maunds of bitter gourd burnt, fire engines brought the fire under control

Mahendragarh-Narnaul News: 500 मन से अधिक कड़बी जली, दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Sat, 02 Nov 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
More than 500 maunds of bitter gourd burnt, fire engines brought the fire under control
नारनौल।
विज्ञापन


दिवाली के दिन आगजनी की घटना में अलग अलग किसानों की 500 मन से अधिक कड़बी (पशु चारा) व ईंधन जलकर राख हो गया। वहीं एक गांव में झोपड़ी में आग लग गई। आगजनी की ज्यादातर घटनाओं में दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
वहीं, कनीना क्षेत्र में एक डेयरी फार्म पर पड़ी कड़बी में आग लग गई। जब महेंद्रगढ़ की दमकल गाड़ियों से आग पर काबू नहीं पाया गया तो एक गाड़ी नारनौल से भेजी गई। इसके बाद भी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कुछ जगहों पर आग पटाखों की वजह से तो कुछ जगहों पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

नारनौल दमकल केंद्र पर पांच गाड़ी है, इसमें से एक रेस्क्यू गाड़ी है, लेकिन नांगल चौधरी में दमकल गाड़ी नहीं होने की वजह से आगजनी की घटना होने पर नारनौल से भेजी जाती है। इसके अलावा अटेली में एक और महेंद्रगढ़ में तीन, एक कनीना में दमकल गाड़ी मौजूद है। अभी नांगल चौधरी में दमकल भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद वहां भी दमकल गाड़ी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में हुई आगजनी की घटना

गोद बलाहां में 70 मण कड़बी जलकर राख हो गई। जहां दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं धोलेड़ा में किसान धर्मेंद्र के एक किले में ग्वार, कैलाश के 2 किले की कड़बी, हनुमान की दो किले की कड़बी, वेदपाल के तीन किले की कड़बी, देशराज की ढाई किले की कड़बी, सतीश कुमार के 6 कैनाल में खड़ा ग्वार जल गया। वहीं स्याना पोता में एक एक डेयरी में आग लगने पर कनीना व महेंद्रगढ़ दमकल गाड़ियों से आग पर काबू नहीं पाया गया तो नारनौल से एक दमकल गाड़ी भेजी गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा गांव निवाजनगर में पूर्व सरपंच के प्लाॅट में बनी झोपड़ी में आग लग गई। सिरोही बहाली में आग लगने से सुरेश, राधेश्याम और लीलाराम का ईंधन जलकर राख हो गया।





दिवाली पर जिले में कई जगह आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई। सूचना मिलने पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी की सबसे ज्यादा घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज की गई। आगजनी की घटनाओं का प्रमुख कारण आतिशबाजी रही।
राकेश कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed