फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 300 fountains stolen from the fields of 24 farmers

Mahendragarh-Narnaul News: 24 किसानों के खेतों से 300 से अधिक फव्वारा चोरी

Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
More than 300 fountains stolen from the fields of 24 farmers
महेंद्रगढ़। ठंड का मौसम शुरू होते ही किसानों के खेतों से फव्वारा चोरी होने की वारदात बढ़ने लगी है। चोर रात के समय किसानों के खेतों से फव्वारा चोरी कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से खेतों से 24 किसानों के खेतों से 300 से अधिक फव्वारा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। गांव खायरा से छह किसानों के खेतों से 85 नोजल व तीन नोजल की नली, गांव रिवासा में आठ किसानों के करीब 150 नोजल तथा गांव कुराहवटा दो किसानों के खेतों से दो फव्वारा सेट व 31 नोजल चोरी कर ले गए है। पुलिस शहर थाना को दी शिकायत में गांव खायरा के किसानों ने बताया कि 11 व 12 दिसंबर की रात को छह किसानों के खेतों से नोजल की चोरी हो गई है। किसान कृष्ण के 12 नोजल, सुमेर सिंह के 18 नोजल, रणधावा के 10 नोजल, रामकिशन के 22 नोजल, हवासिंह के 10 नोजल, धर्मबीर के 13 नोजल व 3 नलकी अज्ञात चोर चाेरी कर ले गए। वहीं दो दिन पहले 10 दिसंबर की रात की रात को गांव रिवासा में आठ किसानों के खेतों से नोजल चोरी हो गए थे। शहर पुलिस थाने में दी शिकायत में गांव रिवासा के किसान रतनलाल ने बताया कि 10 दिसंबर को उनके खेतों से अज्ञात चोरों ने फव्वारा सेट चोरी कर लिया और साथ में किसान अमित, जितेंद्र, दशरथ, होशियार सिंह, लालाराम, ओमबीर, उमेद के खेतों में करीबन 150 नोजल चोरी हो गए है। गांव कुरहावटा में सुरेंद्र यादव के खेत से दो फव्वारा सेट तथा 25 नोजल तथा माइराम के खेत से 6 नोजल चोरी कर ले गए। अज्ञात चोर कुरावटा, रिवासा, खायरा के खेतों से भी फव्वारा चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed