फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 10 thousand quintals of arrivals were reported in Narnaul and Nangal Chaudhary

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल व नांगल चौधरी में 10 हजार क्विंटल से अधिक रही आवक

Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand quintals of arrivals were reported in Narnaul and Nangal Chaudhary
नारनौल। नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी मंडी में सरसों की खरीद जारी है। हालांकि नारनौल और नांगल चौधरी में गेहूं की आवक अब तक शून्य है।
विज्ञापन

वीरवार को नारनौल और नांगल चौधरी में सरसों की जबरदस्त आवक हुई। वहीं अटेली में आवक सामान्य रही, लेकिन उठान सबसे ज्यादा रहा। वीरवार को नारनौल में 10500, अटेली में 6030 और नांगल चौधरी में 10720 क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नारनौल में 9000, अटेली में 6540 और नांगल चौधरी में 11280 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसके अलावा खरीद की हुई सरसों का उठान भी किया गया। वीरवार को नारनौल में 8000, अटेली में 11250 और नांगल चौधरी में 6050 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। सरसों खरीद की अंतिम तिथि एक मई निर्धारित की गई है। अब केवल 7 दिन शेष हैं। लेकिन अंतिम दिनों में सरसों की आवक में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed