फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Monthly meeting of public grievance committee

जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में सुनवाई के लिए रखे 14 मामले, मौके पर किया समाधान

Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Monthly meeting of public grievance committee
नागरिकों के परिवाद सुनते कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल। - फोटो : Narnol
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक ली। बैठक में एक शिकायत पर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों का सर्टिफिकेट जारी न करने पर स्कूल की मान्यता रद्द का नोटिस भेजे। बैठक में कुल पूर्व निर्धारित 14 मामले सुनवाई के लिए रखे गए जिनमें से अधिकतर का समाधान कर दिया। इसमें पांच मामले पिछली बैठक से लंबित थे।
विज्ञापन

बड़ का कुआं निवासी रामनिवास की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस जमीन को अपने कब्जे में लें। अगर वक्फ बोर्ड खुद कब्जा लेने की कार्रवाई नहीं करता है तो नगर परिषद के अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे इसे अपने कब्जे में रखे। सरकार की भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

गांव खेड़की निवासी की शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर वे बच्चों का सर्टिफिकेट जारी नहीं करता है तो उस स्कूल की मान्यता रद्द करने का नोटिस भेजें। बच्चों का सर्टिफिकेट तुरंत प्रभाव से दिलवाया जाए। नांगल चौधरी के सतीश कुमार की शिकायत पर निर्देश दिए कि कल ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल करके सरकारी स्कूल की जमीन की पैमाइश करवाई जाए। वहीं नगर पालिका कनीना में अतिक्रमण हटवाने के संबंध में दलाल ने निर्देश दिए कि इसमें जन प्रतिनिधियों की कमेटी बनाकर अगली बैठक तक अतिक्रमण पर रिपोर्ट दें। इस दौरान यह देखा जाए कि कहीं नगर पालिका अधिकारी चयनित के खिलाफ तो कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे अभियान में सभी के साथ एक जैसी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपरिवेदना के अलावा भी उन्होंने शिकायतें सुनीं जिसमें उन्होंने एजीएल द्वारा बिछाई जा रही पाइप लाइन के संबंध में निर्देश दिए कि अगर बिना मंजूरी के पाइप लाइन बिछाई जा रही है तो तुरंत एफआईआर दर्ज करें और जनस्वास्थ्य विभाग को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई भी संबंधित कंपनी से की जाए। सरकार द्वारा दी जा रही ढांचागत सुविधाओं को किसी भी सूरत में नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। एक सुविधा तैयार करने के लिए दूसरी सुविधाओं को नुकसान नहीं होना चाहिए।

इस बैठक में डीसी अजय कुमार, नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव, बीजेपी जिला प्रधान राकेश शर्मा, गोबिंद भारद्वाज व जेपी सैनी के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed