{"_id":"693497528a127fbc8806b732","slug":"monkeys-cut-cctv-camera-wires-twice-in-a-month-narnol-news-c-17-rtk1051-773870-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बंदरों का आतंक...एक माह में दो बार काटती सीसीटीवी कैमरों की तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बंदरों का आतंक...एक माह में दो बार काटती सीसीटीवी कैमरों की तार
Sun, 07 Dec 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10नारनौल बस स्टैंड परिसर में घूमता बंदर। संवाद
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में बंदरों की बढ़ती संख्या यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। एक माह में दूसरी बार बंदरों ने सीसीटीवी कैमरे की तार काटी है जिससे सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 16 कैमरे लगाए गए हैं। गत नवंबर में बंदरों द्वारा तार काटने के बाद नई तार लगाकर कैमरों को ठीक कराया गया था।
करीब 15 दिन बाद ही बंदरों ने फिर से कैमरों की तार काट दी। इस कारण कैमरे करीब 3 दिन तक बंद रहे, गत वीरवार को तार ठीक करवा कर फिर से कैमरों का चालू किया गया है।
विज्ञापन
खाली बसों में घुस जाते हैं बंदर
चालक-परिचालक ने बताया कि बंदर खाली बसों में घुस जाते हैं। खाने-पीने की वस्तुएं लेकर भाग जाते हैं और सीट कवर को फाड देते हैं व अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बंदर कई बार यात्रियों के हाथ से भी फल, सब्जियां और अन्य सामान छीन कर भाग जाते हैं। वहीं बंदरों द्वारा काटने का खतरा भी बना रहता है।
-- -- --
वर्जन :
बस स्टैंड पर बंदरों के कारण परेशानी बनी रहती है। बंदरों द्वारा तार काटने के बाद फिर से ठीक करवाया गया है। बंदरों को पकड कर सुरक्षित स्थान पर छोडने के लिए अनेक बार नगर परिषद को अवगत करवा चुके हैं। -प्रीतम कुमार, बस अड्डा इंचार्ज, नारनौल डिपो