Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Monkey menace on the rise in schools and markets, tender yet to be issued

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल, बाजार में बढ़ रहा बंदरों का उत्पात, टेंडर अब तक नहीं हुआ जारी

Wed, 05 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Monkey menace on the rise in schools and markets, tender yet to be issued
फोटो नंबर- 16नारनौल ​स्थित आईटीआई में बरामदे की छत पर बैठे बंदर। संवाद - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। शहर के प्रत्येक वार्ड और बाजार में इस समय बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यहां तक की शिक्षण संस्थानों, बाजारों और सरकारी कार्यालयों में भी बंदरों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन

बंदर झुंड में खाने की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह चक्कर काटते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। बंदरों की वजह से क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी नगर परिषद अब तक बंदरों को पकड़ने का टेंडर जारी नहीं किया है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बंदर झुंड में घूमते हैं और कई बार तो बंदर खिड़की के रास्ते क्लास रूम में भी प्रवेश कर जाते हैं। कुछ माह पहले आईटीआई में बने बूस्टिंग स्टेशन पर कार्यरत दो कर्मचारियों पर भी बंदरों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने स्तर पर बंदरों को पकड़ कर दूसरे स्थान पर छोड़ा था लेकिन अब फिर से बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :

बंदरों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, आईटीआई, नारनौल।


वर्जन :

बंदर वन्य जीव की श्रेणी में आते हैं। इसलिए टेंडर जारी करने में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब समस्याओं को दूर कर लिया गया है। उम्मीद है एक माह में बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा।



कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद,नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed