फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mona Aggarwal of Nangal Chaudhary won bronze medal in Paralympics, made country proud

Narnaul: गांव कालबा की पुत्रवधू मोना अग्रवाल ने पैरा ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल, देश को किया गौरवान्वित

Sat, 31 Aug 2024 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 31 Aug 2024 01:22 PM IST
सार

खिलाड़ी मोना ने 10 मीटर शूटिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब 50 मीटर शूटिंग स्पर्धा में भी हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं। देश को उनसे एक और मेडल की उम्मीद है।

विज्ञापन
Mona Aggarwal of Nangal Chaudhary won bronze medal in Paralympics, made country proud
खिलाड़ी मोना अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कालबा की रहने वाली मोना अग्रवाल ने पैरा ओलंपिक में 10 मीटर शूटिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मोना की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन

मोना अग्रवाल, जो दो बच्चों की मां हैं, ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके 5 साल की बेटी और लगभग 3 साल का बेटा है। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के बावजूद मोना ने खेल के प्रति अपने जुनून को कभी कम नहीं होने दिया और अब देश को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन

मोना ने 10 मीटर शूटिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब 50 मीटर शूटिंग स्पर्धा में भी हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं। देश को उनसे एक और मेडल की उम्मीद है। मोना की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गर्व से भर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed